जीवन को ऊपर उठाने के लिए सरकार ने बहुत सारी योजनाएं बनाई जिसमें से कन्या विवाह योजना भी एक हैं- प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया
उप मुख्यमंत्री देवड़ा एवं प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया बेहपूर सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्मिलित हुए
मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं जिले की प्रभारी मंत्री तथा महिला बाल विकास विभाग की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया संत रोटीराम जी महाराज कदम आश्रम, गौशाला, बेहपुर, चांदीखेडी, खजुरिया सारंग के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सामूहिक कन्यादान विवाह सम्मेलन में 76 जोड़ो को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया, राजेंद्र सिसोदिया, संत श्री, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, अधिकारीगण, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। जन भागीदारी से जुड़ा हुआ इस तरह का पहला और सबसे बड़ा आयोजन है। ऐसे आयोजन में सभी की भावनाएं जुड़ी है। कन्यादान एक बहुत बड़ा दान होता है। सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। वर-वधु एवं परिवार वालों को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को कई प्रदेशों ने अपनाया है। इस योजना के माध्यम से समय और धन दोनों की बचत होती हैं। इस दौरान बेहपुर में मांगलिक भवन बनाने की घोषणा की।
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने रोटीराम महाराज की भूमि को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि यहा पर आना हम सभी का सौभाग्य है। सभी लोग गौ माता के महत्व को समझें और गौ माता की पूजा करें। उन्होंने सभी वर वधु को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। सभी का जीवन खुशियों से भरपूर हो। दांपत्य जीवन सुखमय हो।
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज आनंद का उत्सव है। यह क्षेत्र सत्संग की भूमि है। गौ संरक्षण की भूमि है। सनातन से जुड़े हुए सभी लोग हैं। सभी को बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में सभी जोड़ों को 49-49 हजार रुपए की कन्या विवाह सहायता योजना का लाभ प्रदान किया गया।