कटनी: यात्री ट्रेनों में लूट, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बैखोफ हो गए हैं, आलम ये है कि यात्री सुरक्षा के लिए तैनात किए गए जीआरपी के जवान ही सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने गायत्री नगर पुलिया के पास तैनात दो जीआरपी कर्मियों पर हमला किया। एक जीआरपी कर्मी के सिर पर राड से हमला किया गया है, जबकि दूसरा जीआरपी कर्मी पथराव के कारण घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जीआरपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी लालता प्रसाद कश्यप ने बताया कि टेऊनों में यात्रियों की सुरक्षा लिए गायत्री नगर पुलिया में दो जीआरपी कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें जीआरपी आरक्षक श्यामबाबू सिंह, और सत्यदेव बिहारी राय ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान प्रयागराज से अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस गायत्री नगर आउटर पर रुकी गई। इसी बीच कुछ बदमाश युवक टेऊन में चढ़कर यात्रियों से लूट करने का प्रयास करने लगे।
तभी ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मी वहां पर पहुंचे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान एक बदमाश ने जीआरपी के आरक्षक श्यामबाबू सिंह के सिर पर राड से हमला कर दिय और सभी बदमाश टेऊन के आगे के दरवाजे से नीचे उतर गए। बदमाश युवकों ने जीआरपी कर्मियों पर पथराव भी किया। जिसके कारण ड्यूटी में तैनात सत्यदेव बिहारी राय भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
