दर्द के साथ माचैक को मात देकर जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में

मेलबर्न, (वार्ता) सार्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेट में दर्द के बावजूद शुक्रवार को 26वें वरीय चेक गणराज्य के टॉमस माचैक पर सीधे सेटों में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम 16 में जगह बना ली हैं।

10 बार के टूर्नामेंट चैंपियन जोकोविच ने दूसरे सेट की शुरुआत में ही पेट में तकलीफ के कारण चिकित्सा सहायता मांगी। जोकोविच ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए माचैक को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया।

मैच के बाद जोकोविच ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने वाकई अच्छा खेला। मैं अपने खेल से बहुत खुश हूं। मैं परिणाम से थोड़ा हैरान था। मैंने (दूसरे सेट में) शारीरिक रूप से संघर्ष किया, लेकिन स्थिति को बदलने में कामयाब रहा।”

 

Next Post

भारत की महिला और पुरुष टीम पहुंची खो खो विश्वकप के सेमीफाइनल में

Sat Jan 18 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय महिला टीम बंगलादेश को 109-16 के अंतर से और पुरुष टीम ने श्रीलंका को 100-40 से जीत दर्ज कर हराकर खो-खो विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। आज यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गये मुकाबले मेंरामजी कश्यप, वी सुब्रमण्यम के शानदार […]

You May Like