ट्रक के टक्कर से लोडर आपरेटर की मौत

सायकल से जा रहा था ड्यूटी, एनसीएल परियोजना दुधीचुआ क्षेत्र की घटना

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 17 जनवरी। सीमावर्ती सोनभद्र के शक्तिनगर थानांतर्गत एनसीएल दुधीचुआ परियोजना के बैरियर के समीप शुक्रवार की सुबह सायकल सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत ले जाया गया। जहा डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर हंगामा करने लगे। मृतक के परिजनो का आरोप था कि परिवार को आने के पहले शव अस्पताल क्यो लाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर परिवार को समझाइस दिए तब जाकर मामला शांत हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शिवार्चन तिवारी पिता राजमणि तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लोधी थाना बहरी जिला सीधी हालमुकाम जयंत दुधिचुआ खदान में मां पार्वती ट्रांसपोर्ट कंपनी में लोडर ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। सुबह सायकल से जा रहा था उसी समय दुधीचुआ बैरियर के समीप ट्रक क्रमांक यूपी 64 एटी 9235 की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही परियोजना के कर्मचारियों द्वारा उसे तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय उपचार के लिए जीवित होने की आशंका से ले जाया गया कि हो सकता उपचार से उसकी जान बच जाए। लेकिन डाक्टरो ने मृत्यु घोषित कर दिया। इधर परिजनो का आरोप है कि साक्ष्य को मिटाने के लिए दुर्घटना दुर्घटना के बाद शव को तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत ले जाया गया। परिजन नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर हंगामा घटना स्थल से शव हटाने का विरोध करने लगे। वही अस्पताल ले जाने वालो का कहना है कि तत्काल अस्पताल इस लिए पहुंचाया गया कि शायद उसकी जिंदगी बच जाए।

Next Post

डेढ़ किलो गांजा के साथ आरोपी को पकड़ा

Fri Jan 17 , 2025
निवास चौकी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई नवभारत न्यूज सिंगरौली 17 जनवरी। गांजा की बिक्री करते हुए निवास चौकी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। उसके कब्जे से पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई […]

You May Like