बोर्ड परीक्षा को लेकर 94 परीक्षा केन्द्र में बैठेगे 55 हजार छात्र

71 सरकारी और 23 निजी विद्यालय परीक्षा केन्द्र, समन्वयक संस्था होगी मार्तण्ड क्र. एक, यही से बटेगी परीक्षा सामग्री

रीवा: बोर्ड परीक्षाओ की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग जुटा हुआ है. मऊगंज और रीवा जिला अलग हुए है बावजूद इसके समन्वयक संस्था रीवा ही रहेगी. रीवा से ही केन्द्राध्यक्षो को प्रश्न पत्र दिये जायेगे. इस बार रीवा-मऊगंज में 94 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है. जिसमें 71 सरकारी और 23 प्राइवेट स्कूल शामिल किये गये है.गौरतलब है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में दोनो जिलो को मिलकर 55 हजार छात्र शामिल होगे. फरवरी के अंत में होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में विभाग लगा हुआ है. 27 फरवरी से 10 वीं और 25 फरवरी से 12 वीं की परीक्षाओ का आगाज होगा.

केन्द्रो के साथ केन्द्राध्यक्षो की सूची भी लगभग फाइनल की ओर है. रीवा में 71 और मऊगंज में 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है. इस बार जहा 71 सरकारी स्कूल केन्द्र बनाई गई है वही 23 निजी विद्यालय भी शामिल है. हमेशा की तरह इस बार भी मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 1 ही दोनो जिलो की समन्वयक संस्था होगी और यही से परीक्षा केन्द्रो के लिये प्रश्न पत्र वितरित किये जायेगे. उल्लेखनीय है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 55 हजार छात्र शामिल होगे. 10 वीं की परीक्षा में 31 हजार 265 और 12 वीं परीक्षा में 23 हजार 783 छात्र बैठेगे. परीक्षा के नजदीक आते ही पाठ्यक्रम पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है. इस बार परीक्षा परिणाम में असर हो सकता है.

दरअसल शिक्षको के इधर से उधर स्थानान्तरित किये जाने के चलते पढ़ाई का कार्य प्रभावित हुआ है. इस बार परीक्षा परिणाम बेहतर आए इसके लिये तमाम कोशिश की गई है.कई शिक्षको को इधर से उधर किया गया है साथ ही कलेक्टर ने भी बैठक लेकर बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिये प्राचार्यो को निर्देशित किया है. अभी हाल ही में स्थानीय कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसमें सभी प्राचार्यो को प्रेरित किया गया था कि छात्रों को प्रोत्साहित करें और उनका बेहतर मार्गदर्शन करें ताकि अच्छा परीक्षा परिणाम इस बार आए.
थाने में रखी जायेगी परीक्षा सामग्री
बोर्ड परीक्षाओ को लेकर समन्वयक संस्था मार्तण्ड क्रमांक 1 से परीक्षा सामग्री का वितरण किया जायेगा. इस दौरान कलेक्टर प्रतिनिधि मौजूद रहेगे. केन्द्राध्यक्षो को परीक्षा सामग्री प्रदान की जायेगी और संबंधित थाना में प्रश्न पत्र सुरक्षित रखे जायेगे और जब परीक्षा शुरू होगी तो परीक्षा के दिन ही कलेक्टर प्रतिनिधि एवं केन्द्राध्यक्ष थाना से प्रश्न पत्र उठायेगें. केन्द्र में कलेक्टर प्रतिनिधि के सामने ही प्रश्न पत्र का लिफाफा खोला जायेगा. किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे है. कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्र रवाना होगे.

Next Post

उपभोक्ता परेशान: एक सप्ताह से एसबीआई एटीएम से नही निकल रहा पैसा

Fri Jan 17 , 2025
रिजर्व बैंक से कम फण्ड भेजने से क्या खड़ी हुई कई एटीएम में पैसों के कमी की समस्या का दंश झेल रहे उपभोक्ता, एक सप्ताह से खराब बैंक के मुख्य एटीएम में आई तकनीकी खराबी का सूचना के बाद भी नही हुआ सुधार सीधी : एक सप्ताह से एसबीआई एटीएम […]

You May Like

मनोरंजन