झूठ गढ़ने के मशीन है केजरीवाल: सचदेवा

नयी दिल्ली 22 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर तगड़ा प्रहार किया और उन्हें झूठ गढ़ने की मशीन करार दिया।

श्री सचदेवा ने कहा, “श्री केजरीवाल सच को छुपाने के लिए संवैधानिक व्यवस्थाओं की हत्या करने में भी नहीं डरते। उन्होंने 2022 से अब तक नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को दबा कर रखा है।” उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल एक संविधान विरोधी शासक हैं, जो विपक्ष के सवाल का जवाब देने में यकीन नहीं करते।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गत दो माह में हमने कैग की मीडिया में जारी रिपोर्टों के आधार पर शराब घोटाले और शीशमहल निर्माण घोटाले को लेकर श्री केजरीवाल से सवाल पूछे पर वह जवाब देने की जगह इधर-उधर की बात करते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि सारी दिल्ली जानती है कि कोरोना काल में केजरीवाल सरकार पूरी तरह विफल रही थी और तब दिल्ली में हजारों अस्थाई अस्पताल बेड, दवा, ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किया था। उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता की कोरोना काल में दिल्ली में लाशों की अंत्येष्टि एक समस्या बन गई थी, जिसे केजरीवाल सरकार ने नहीं, बल्कि कुछ समाजिक संस्थाओ ने सम्भाला था।

उन्होंने कहा, “आज कोविड काल के काले सच को सम्भवतः मीडिया से आई कैग रिपोर्ट के आधार पर एक कांग्रेस नेता ने उठाया है, कांग्रेस और ‘आप’ इंडिया समूह के साझीदार हैं और दिल्ली उम्मीद करती है कि श्री केजरीवाल जनता को न सही अपने राष्ट्रीय गठबंधन के साथी को तो कोविडकाल के काले सच पर जवाब देंगे।”

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 08 फरवरी को भाजपा दिल्ली चुनाव जीतेगी और विधानसभा के सत्र के पहले कार्य दिवस को हम कैग की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दिल्ली के जनधन की चोरी के दोषी केजरीवाल सरकार को कटघरे में खड़ा करेंगे।

Next Post

सोना, चांदी में लिवाली से तेजी

Wed Jan 22 , 2025
इंदौर, 22 जनवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में खरीदी सुधार से तेजी बताई गई। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2757 डालर व चांदी 3084 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता […]

You May Like