सिंगापुर के राष्ट्रपति ने की सीतारमण से भेंट

नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां सिंगापुर के राष्ट्रपति थरमन षण्मुगरत्नम से मुलाकात की।

इस दौरान सिंगापुर के परिवहन मंत्री और दूसरे वित्त मंत्री ची होंग टाट भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की, जिसमें फिनटेक, डिजिटल प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों पर प्रकाश डाला गया।

दोनों पक्षों ने आने वाले दशकों में व्यापार और निवेश संबंधों के विस्तार पर चर्चा की।

 

Next Post

इंग्लैंड सीरीज के लिए सितांशु कोटक होंगे भारतीय टीम के बल्लेबाज कोच

Thu Jan 16 , 2025
मुम्बई 16 जनवरी (वार्ता) सितांशु कोटक को सीमित ओवरों की सीरीज और चैंपियंस से पहले आगामी 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सितांशु कोटक भारत के बल्लेबाजी कोच बनने को […]

You May Like