
उज्जैन। नाबालिग के साथ क्षेत्र के युवक ने छेड़छाड़ की। बालिका ने परिजनों को घटना बताई तो वह विरोध दर्ज करने युवक के घर पहुंचे। युवक ने किशोरी के परिजनों पर लाठी से हमला कर दिया। घटना में किशोरी की मां घायल हुई है। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि शांति नगर निवासी पिंकी पति मुकेश जाटवा की रिपोर्ट पर नरेश पिता भोला के खिलाफ छेड़छाड़, पास्को एक्ट और मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पिंकी सब्जी का ठेला लगाती है। संक्रांति पर उसकी ननंद उर्मिला घर आई थी। शाम 5 बजे उसकी बेटी मोहल्ले से गुजर रही थी तभी नरेश ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पिंकी व उर्मिला नरेश के घर गई तो उसने डंडे से उर्मिला का सिर फोड़ दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में नरेश के खिलाफ पास्को एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के लिए एक टीम शांति नगर भेजी गई थी लेकिन आरोपी भाग निकला था जिसकी तलाश की जा रही है।
