राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने विवेकानंद जयंती पर श्रद्धाजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, 12 जनवरी(वार्ता) राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा है कि स्वामी जी ने भारत के लोगों में एक नया आत्मविश्वास का संचार किया और पश्चिम को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का एक सशक्त संदेश दिया।

सुश्री मुर्मु ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “स्वामी विवेकानन्द को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। स्वामी जी ने भारत के महान आध्यात्मिक संदेश को पश्चिमी दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने भारत के लोगों में एक नये आत्मविश्वास का संचार किया। स्वामीजी ने युवाओं को अपनी क्षमता उजागर करने, राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उनकी विरासत दुनिया भर के अनगिनत लोगों को प्रेरित करती रहती है।”

Next Post

फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर दूसरे राज्यों में बेचते थे वाहन

Sun Jan 12 , 2025
चोरी के वाहन बेचने वालों को किया गिरफ्तार इंदौर: क्राईम ब्रांच ने चोरी के वाहन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. शातिर आरोपी फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर दूसरे राज्यों में वाहन बेच देता था. आरोपी के कब्जे से 75 लाख की सात वाहन जब्त किए है. आरोपी से अन्य […]

You May Like