नड्डा ने की असम में स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं की समीक्षा

नयी दिल्ली 08 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को असम में स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं और जारी परियोजनाओं की समीक्षा की।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए यहां बताया कि श्री नड्डा ने असम में प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं का दौरा किया। इनमें लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई क्षेत्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, मंगलदाई जिला सामान्य अस्पताल और गुवाहाटी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) शामिल हैं।

श्री नड्डा ने गुवाहाटी एम्स के कामकाज का आकलन किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने तेजपुर में क्षेत्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में नये पुस्तकालय एवं सूचना भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने संस्थान के संचालन बोर्ड की बैठक भी ली और संबंधित मुद्दों पर गहन विचार विमर्श किया।

केंद्रीय मंत्री ने दरांग जिले में मंगलदेई जिला सामान्य अस्पताल में 50 बिस्तरों वाले गहन चिकित्सा खंड की आधारशिला रखी। इसकी लागत 23.75 करोड़ रुपए होगी। केंद्रीय मंत्री के साथ असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल, शिक्षा मंत्री केशव महंत, ऊर्जा, कौशल विकास और चिकित्सा शिक्षा मंत्री प्रशांत फुकन और सांसद दिलीप सैकिया भी रहे।

श्री नड्डा ने पूर्वोत्तर और पूरे देश को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए और अधिक अति विशिष्ट विभाग शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री नड्डा ने दरांग में कैंसर अस्पताल में चल रहे उपचारों का भी निरीक्षण किया और टाटा ट्रस्ट के तहत एक कैंसर देखभाल परियोजना का दौरा किया।

Next Post

साइबर फ्रॉड करने वाले 12 आरोपी भेजे गए जेल

Wed Jan 8 , 2025
फर्जी खातों में करोड़ों का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन जबलपुर।  साइबर फ्रॉड करते हुए फर्जी खातों में अनाधिकृत ट्रांजेक्शन मामले में राज्य साइबर पुलिस ने चार स्थानों में छापेमारी करने के बाद 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्हें बुधवार को शहर लाने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से […]

You May Like