कांग्रेस का पता बदलेगा, 15 जनवरी को नये मुख्यालय का होगा उद्घाटन

नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से अब 9 कोटला मार्ग में शिफ्ट हो रहा है और 15 जनवरी को इंदिरा गांधी भवन में नये मुख्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस के 9ए, कोटला रोड, स्थित नए मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन का उद्घाटन 15 जनवरी को सुबह 10 बजे एक भव्य समारोह में होगा और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस अत्याधुनिक सुविधा सें युक्त भवन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा “भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर नया कांग्रेस मुख्यालय पार्टी के दिग्गजों के दृष्टिकोण को बनाए रखने के मिशन का प्रतीक है। इस समारोह में देश भर के प्रतिष्ठित नेता शामिल होंगे। समारोह में में शामिल होने के लिए लगभग 400 शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता, लोकसभा और राज्यसभा में पार्टी के सांसद, पार्टी सचिव, संयुक्त सचिव, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रमुख शामिल हैं।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 08 जनवरी 2025

Wed Jan 8 , 2025
पंचांग 08 जनवरी 2025:- रा.मि. 18 संवत् 2081 पौष शुक्ल नवमीं बुधवासरे दिन 1/49, अश्विनी नक्षत्रे शाम 4/17, सिद्ध योगे रात 8/32, कौलव करणे सू.उ. 6/45 सू.अ. 5/15, चन्द्रचार मेष, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9. ————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष– बुधवार 08 जनवरी 2025 वर्ष […]

You May Like