उज्जैन के लिए निकली गंगाजल कावड़ यात्रा का किया भव्य स्वागत किया

*26 फरवरी को महाकाल महाराज पर होगा गंगाजल से अभिषेक*

ग्वालियर। जोश और उत्साह से भरे पानीपत के कमल गुर्जर ने हरिद्वार से 26 नवंबर को 51 लीटर गंगाजल की कावड़ यात्रा प्रारम्भ की थी। कावड़ यात्रा का विभिन्न मार्गो से होते हुए लगभग 600 किलोमीटर की यात्रा 42वे दिवस आज ग्वालियर में आगमन हुआ। 26 फरवरी को उज्जैन में पहुंचकर 51 लीटर गंगाजल से भगवान महाकाल पर अभिषेक होगा।

आज इस कावड़ यात्रा के लक्ष्मीगंज में आगमन पर मोहल्लावासियों ने भावभीना स्वागत किया। गंगा मैया की पुष्पमाला पहनाकर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री राजू पलैया, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, होतम सिंह प्रजापति, मयंक प्रजापति, लालू प्रजापति, सुमित प्रजापति, शुभम प्रजापति, रिंकू कुशवाह, मोहित जोशी, श्रीमती रेखा प्रजापति, सुमित्रा देवी, विमला देवी सहित अनेक लोगों ने कावड़ यात्रा एवं यात्रियों का स्वागत किया। सायं के समय गंगा मैया की आरती हुई। इस कावड़ यात्रा में गुलशन सरोहा सहित 10 यात्री चल रहे हैं।

Next Post

कर्मचारी कांग्रेस ने संयुक्त संचालक को सौंपा ज्ञापन

Tue Jan 7 , 2025
ग्वालियर। आठ सूत्रीय मांगों लेकर म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस ने मंगलवार को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण दीपक पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्रमोन्नति में छूटे गये शिक्षकों के आदेश जारी करने, डीए-एरियर भुगतान करने, परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने, लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने, एनपीएस कटोत्रा की गुमशुदा राशि के […]

You May Like