जमीनी विवाद में भाई-भतीजे ने अधेड़ को उतारा मौत के घाट

नवभारत न्यूज

रीवा, 7 जनवरी, वर्षो से चल रहे जमीनी विवाद में भाई और भतीजे ने मिलकर छोटे भाई पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घायल अवस्था में आनन-फानन अधेड़ को अस्पताल लाया गया. जहा उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. यह पूरा मामले गढ़ थाना क्षेत्र का बताया गया है.

जमीन के झगड़े में आरोपियों ने छोटे भाई पर हमला बोल दिया. शिष्टधर गौतम पिता अयोध्या प्रसाद गौतम 54 साल कठमना थाना गढ़ एक दिन पहले अपने घर में बैठे थे तभी आरोपी बड़ा भाई चक्रधर गौतम व उनका लडक़ा विशेष गौतम चाकू लेकर घर आ गये. उनसे जमीन को लेकर झगड़ा करने लगे. आरोपियों ने छोटे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया. उन पर ताबड़तोड़ कई वार किये जिसमें वे जख्मी हो गये. हल्ला गुहार सुनकर घर वाले दौड़े तो उनको देखकर आरोपी भागने में कामयाब हो गये. बताया गया है कि घायल को काफी चोट आई थी जिस पर आनन-फानन में घर वाले उनको उपचार हेतु सीएससी लेकर आये. गंभीर चोट होने की वजह से उनको एसजीएमएच भेज दिया गया. बीती रात अस्पताल में उनकी मौत हो गई. टीआई गढ़ अवनीश पाण्डेय ने बताया कि जमीन के झगड़े में अधेड़ पर उनके बड़े भाई और भतीजे ने मिलकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था. उनको काफी चोट आई थी जिस पर अस्पताल में मौत हो गई. प्रकरण पंजीबद्ध कर घटना को जांच में लिया गया है.

Next Post

ठंड का कहर: हाड़ कंपाने वाली ठण्ड से प्रभावित हुई दिनचर्या

Tue Jan 7 , 2025
० कड़ाके की ठण्ड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिनोदिन तापमान में भी दर्ज हो रही गिरावट नवभारत न्यूज सीधी 7 जनवरी। जिले में इन दिनों ठंड कहर इस कदर है कि हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इस वर्ष ठण्ड सारे रिकार्ड तोडऩे पर आमादा […]

You May Like