
नवभारत
बागली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर को एसआईटी गठित करके हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या हेवानियत तरीके से किए जाने पर पत्रकार बिरादरी में रोष है। विगत दिनों छत्तीसगढ़ के बीजापुर क्षेत्र में सड़क कंस्ट्रक्शन मामले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के कामकाज के तारीको लेकर खबरों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारण किया था। और उक्त ठेकेदार के खिलाफ भ्रष्टाचार मामला भी फाइल कर दिया गया था। इसी बात से नाराज होकर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशशं हत्या कर दी थी । इस मामले में सुरक्षा विभाग एस आई टी गठन करते हुए हत्यारे को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर खालिद कैस राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप डिजिटल मीडिया के राष्ट्रीय सचिव सुनील योगी सहित कई पत्रकार संगठनों ने इस मामले में हत्यारे ठेकेदार को फांसी देने की मांग के साथ-साथ मृतक पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 करोड रुपए देने की शासन से मांग करते हुए कहा कि उसके परिवार को प्रोटेक्शन भी दिया जाना चाहिए। वरना ठेकेदार के परिजन फिर कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
