सतना: जनवरी से जून 2025 में जिले में सर्पदंश के 111 मामले सामने आए हैं, जिनमें जून में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज हुई। 108 एंबुलेंस रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों में काम करने वाले किसान अधिक प्रभावित हैं। बारिश में सांप बस्तियों के पास आ जाते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सलाह दी कि सांप काटने पर घाव धोकर ढकें, पीड़ित को शांत रखें और तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। मध्य प्रदेश में अब तक 4,205 मामले दर्ज हुए हैं।
