ग्वालियर:विनय नगर सेक्टर 4 में श्री गाल्वेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में आज सोमवार से शिव पुराण एवं प्रवचन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्री गाल्वेश्वर महादेव मंदिर सेवा न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि भव्य कलश यात्रा एवं मंगलचरण के साथ कथा का शुभारंभ किया गया।
शिव पुराण में भागवत आचार्य एवं व्याकरणआचार्य डॉ. रामनरेश उपाध्याय ने प्रवचन लिए। कथा के यजमान सिद्ध पीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला के महंत पुरन बैराठी पीठाधीश्वर श्री राम सेवक दास महाराज बने। कलश यात्रा श्री गाल्वेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर विनय नगर कॉलोनी से गुजरी जिसमें कॉलोनी वासियों को आचार्य जी व महाराज श्री के दर्शन लाभ प्राप्त हुए। कथा का समापन 15 जनवरी बुधवार को हवन प्रसादी के साथ होगा। इस अवसर पर गाल्वेश्वर महादेव मंदिर सेवा न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुरेश राय, अरुण शर्मा, अशोक गुप्ता उपस्थित थे।
