दिल्ली रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे शिखर धवन

दिल्ली, (वार्ता) अगले महीने दिल्ली में खेली जाने वाली लीजेंड 90 लीग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर दिल्ली रॉयल्स की कमान संभालेंगे।

उनके साथ वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस, श्रीलंका के एंजेलो परेरा, भारतीय ऑलराउंडर बिपुल शर्मा और वेस्टइंडीज के रयाद एमरिट भी टीम का हिस्सा होंगे।

मन्नत समूह के स्वामित्व वाली दिल्ली रॉयल्स की टीम के प्रतिनिधि मंदीप मलिक ने कहा कि, “ हम काफी भाग्यशाली हैं, जो टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए हमें इतने बेहतरीन खिलाड़ी मिल पाए हैं। शिखर धवन, रॉस टेलर, लेंडल सिमंस जैसे कई दिग्गजों से सजी हमारी टीम अनुभव और प्रतिभा का खजाना लेकर आती है। हमें पूरी उम्मीद है कि दिल्ली रॉयल्स लीजेंड 90 लीग में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी।”

लीग में सात फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी और क्रिकेट के बहुत सारे दिग्गज अपना कौशल दिखाने नजर आएंगे।

Next Post

तो हम भाजपा को ताला लगा देंगेः राजेंद्र शुक्ल

Sun Jan 5 , 2025
कचरे का रायता कांग्रेस फैला रही है जहरीले कचरे पर उज्जैन आकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दी सफाई उज्जैन: यूनियन कार्बाइड कंपनी भोपाल से जिस तरह कचरा पीथमपुर भेजा गया है, इसको लेकर विरोध के स्वर उत्पन्न हो चुके हैं, भाजपा को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है. धरना […]

You May Like