गोवंश से भरी गाड़ी बजरंग दल ने पकड़ी

देपालपुर: बूचड़खाने ले जाई जा रही गाय एवं बछड़ों से भरी गाड़ी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा. बजरंग दल प्रखंड मंत्री निखिल चौधरी ने बताया कि गोवंश की रक्षा के लिए बजरंग दल सतत निगरानी रखे हुए हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग पैसों के लालच में आवारा घूम रही गाय एवं बछड़ों को बूचड़खाने के लिए पिकअप में भर रहे थे.

तुरंत कार्रवाई करते हुए बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मनीष जोशी को सूचना दी गई. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देपालपुर थाने पर जाकर गाड़ी मालिक एवं गाड़ी चालक के खिलाफ कार्यवाही करवाई. इस दौरान बजरंग दल के गुमान गोड, राज बाथम, आकाश कीर, संजय गुर्जर, अजय बामनिया, अंकित जोशी, विश्वास ठाकुर, अरिहंत गोड आदि कार्यकर्ता पूरे समय मौजूद रहे.

Next Post

कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Thu Jan 2 , 2025
इंदौर:कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित निर्वाचन भवन में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम मशीनों की व्यवस्था को देखा. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली. इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह […]

You May Like