नवभारत न्यूज,
बुरहानपुर। प्रधानमंत्री जी ने देश को एक नया विचार दिया है कि देश अमृतकाल से गुजर रहा है। जिसमें देश के सम्रग विकास हेतु सरकारों के साथ ही समाज की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके इस उद्देश्य से सार्थक प्रयास होना चाहिए। इसमें समाज को इंजन की भूमिका में होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए स्वतंत्र राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक के नाते अपनी कल्पनाओं, आकांक्षाओं को डिजाईन और डिफाईन करके राष्ट्र पुनर्निमाण की संकल्पना को मूर्तरूप दिलाना चाहिए। जिसके लिए हमारे मध्यप्रदेश में भी माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपने क्षेत्र के सर्वागींण विकास हेतु विजन डॉक्यूमेंट का आग्रह किया है। वर्ष 2047 में विकसित भारत के संकल्पपूर्ति हेतु हमें विकसित मध्यप्रदेश बनाना होगा और विकसित मध्यप्रदेश तभी बनेगा जब हमारा बुरहानपुर भी विकसित बनेगा। आज उसी परिपेक्ष में हमारे क्षेत्र के नागरिकों के साथ सवांद कर किस प्रकार हम सभी विकसित बुरहानपुरष् हेतु लक्ष्यों को निर्धारित करने का कार्य किया है। निश्चित रूप से हम सभी की सामूहिक सहभागिता से संकल्पपूर्ति की ओर अग्रसर होंगे यह विश्वास है।
यह बात विधायकए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस विजन डाक्यूमेंट को लेकर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। श्रीमती चिटनिस ने कहा हमारे बुरहानपुर में अधोसरंचना विकास, उद्योग,शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए प्रगति और प्रकृति के समन्वय स्थापित कर सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए हमें काम करने की आवश्यकता है। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति जवाबदेही होती हैं उसी अनुसार हमारे 2028 के विजन डॉक्युमेंट पर हम काम करेंगे तथा आगामी 4 वर्षों में बुरहानपुर के समग्र विकास में जो विषय महत्वपूर्ण हैं तथा आगामी 20.22 वर्षों में हमारे सपनों का बुरहानपुर कैसा होगा इस पर हम सभी मिलकर कार्य करने हेतु संकल्पित है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि समग्र विकास हेतु बुरहानपुर के गांव से गांव को जोडऩे वाली, खेतों तक ले जाने वाली, पर्यटन स्थलों को जोडऩे वाली सडक़ो के नेटवर्क एक महत्वपूर्ण विषय है। दूसरी ओर हमारी कृषि उत्पादकता हेतु जिस प्रकार हम अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कर रहे हैं उस पर विचार मंथन करने की आवश्यकता है। लगातार एक ही फसल लेने से भी भूमि की उत्पादकता पर असर पड़ता है। उस दिशा में भी मल्टी क्रॉपिंग कैसे बढ़ा सकें इस पर विचार होना चाहिए। महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि वर्ष 2047 तक आजादी के अमृतकाल में विकासशील भारत से विकसित भारत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दृढ़ संकल्पित हैं और वह लक्ष्य प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। विकसित भारत की तर्ज पर हम सबको 2047 तक विकसित मध्यप्रदेश के साथ विकसित बुरहानपुर बनाना हैए इसका विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल ने कहा कि बुरहानपुर के विकास हेतु ऐसे सुझाव प्रदान करे जिससे कृषि में केला संबंधी सहायक उत्पाद और रिसर्च तथा बहादरपुर सहकारी सूत मिल जिसकी भूमि पर नए उद्योग स्थापना हेतु जनप्रतिनिधि भी अपना सक्रिय योगदान और प्रयास कर रहे है। ऐसे सकारात्मक विचारों के मिलने से जिला प्रशासन को आगामी 20 वर्षों में आप कैसा बुरहानपुर चाहते है। इसका डाक्यूमेंट तैयार किया जा सके। इस अवसर पर मंचासीन कलेक्टर श्रीमती भव्या मित्तल,नगर निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने,शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल,इतिहासविद् ओपी मिश्रा, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,एसडीएम श्रीमती पल्लवी पौराणिक सहित शहर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, उद्योगपति,युवा.महिलाएं उपस्थित रही।