पूर्व विधायक रायसिंह राठौर का निधन

खरगोन। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष रायसिंह राठौर (बाबुजी) का रविवार दोपहर 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कई दिनों से अस्वस्थ होकर निजी अस्पताल में उपचाररत थे। वे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर के पिता होकर जनसंघ की स्थापना के समय से ही राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़ गए थे। राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में जीवन पर्यंत सक्रिय रहे। 1980 में भाजपा की स्थापना से लेकर 1987 तक पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रहे। 1987 से 1991 तक जिला महामंत्री का दायित्व निभाया। 1990 से 1992 तक खरगोन विधायक रहे। दो बार अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन अंतर्गत हुई कारसेवा में शामिल हुए। 1992 में अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचा ढहाए जाने पर सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार भंग होकर राष्ट्रपति शासन लगाए जिससे श्री राठौर की भी विधायकी चली गई। श्री राठौर ने अप्रैल 1993 से 1997 तक खरगोन भाजपा जिलाध्यक्ष का दायित्व निभाया। प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनने पर 2004 से 2011 तक राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। उनके निधन पर जिलेभर में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में शोक व्याप्त होकर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्व. राठौर की अंतिम यात्रा 30 दिसंबर को प्रात: 10 बजे विवेकानंद कॉलोनी स्थित निज निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार स्थानीय कुंदा तट स्थित मुक्तिधाम पर होगा।

Next Post

वारदात के पहले ही बदमाश को दबोचा

Sun Dec 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email एक पिस्टल, चार कारतूस जब्त   जबलपुर। अधारताल तालाब के पास वारदात करने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को पुलिस ने धरदबोचा जिसके कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूस जब्त किए गये। टीआई राजकुमार खटीक […]

You May Like

मनोरंजन