भाजपा ने मनाई प.वाजपेयी की जन्म जयंती

सांसद गुप्ता, विधायक डंग ने की सहभागिता

मन्दसौर: भारतीय जनता पार्टी मंदसौर जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया एवं सुशासन दिवस के कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में जिले के सभी 21 मण्डलों में मनाई गई। जिले के समस्त पदाधिकारीगण एंव जनप्रतिनिधि विभिन्न मंडलो में पंहुचे। सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर विधानसभा के मंदसौर उत्तर मंडल में मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, विधायक हरदीपसिंह डंग सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ मंडल में मंडल अध्यक्ष श्रीमति नीलकमल मेहता, विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने गरोठ विधानसभा के मेलखेडा मंडल में मंडल अध्यक्ष महेन्द्र पहाडिया ने मंदसौर विधानसभा के मगरामाताजी मंडल में मंडल अध्यक्ष गोपाल पाटीदार के साथ आयोजित कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर सहभागीता की।

अतिथिगणों ने पदाधिकारी एंव कार्यकर्तागणो ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की कालातंर में अटल जी ने राष्ट्रीय अर्न्तराष्ट्रीय परिदृश्य पर भारतीय विचारो को प्रतिपादित करने में अपने जीवन का अमुल्य योगदान दिया। हिन्दु तन-मन, हिन्दु जीवन इस पंक्ति को चरितार्थ किया प.अटल बिहारी वाजपेयी ने। हम सब कार्यकर्ता आज 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाते है। एक समय जब तमाम विपक्षीय दल यह कहते थे कि दिये में तेल नहीं और सरकार बनाना खेल नहीं इस नारे को पं.अटल बिहारी वाजपेयी ने एक सुशासन देने वाली सरकार बना कर तमाम विपक्षीय दलों को भाजपा की ताकत का एहसास करवाया।

आज हम सभी कार्यकर्ता श्री अटल जी के जीवन से प्रेरणा ले और अपने जीवन में आत्मसात करे। श्रृद्धेय पं.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मंदसौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री ग्राम संड़क पर कार्यकर्ताओं ने रेली निकाली और अटल जी को इस ऐतिहासिक सौगात के लिये आभार व्यक्त किया और श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रत्येक मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया।

Next Post

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,बेटा गंभीर

Thu Dec 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सीधी :शहर के मड़रिया बाईपास में आज अपराह्न पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तथा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मझौली थानांतर्गत […]

You May Like

मनोरंजन