डबरा में भी भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची में रद्दोबदल

ग्वालियर। डबरा भाजपा में गुटबाजी हमेशा देखने को मिलती है और एक बार फिर देखने को मिली। मंडल अध्यक्ष चुनाव में 4 दिन में तीन सूचियां जारी हो गई पहले पूर्व मंत्री इमरती देवी, फिर सांसद भारत सिंह कुशवाह और अंत में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की सूची आई। नरोत्तम खेमे के नाम पर ही मोहर लगी। उनके भतीजे विवेक मिश्रा भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष के खास माने जाने वाले जसदीप संधू को ग्रामीण मंडल और वीरेंद्र शर्मा को शहर मंडल अध्यक्ष में स्थान मिला है। जिसके बाद बधाईयों का दौर शुरू हो गया इसके साथ ही पूर्व मंत्री इमरती देवी और सांसद के समर्थकों को मायूसी मिली। वही पूर्व मंत्री इमरती देवी समर्थक छीमक मंडल से जीतेन्द्र सुमन की नियुक्त को रद्द कर दिया गया है।

Next Post

ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव,अधिकारी-कर्मचारी घायल

Sun Dec 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सडक़ दुर्घटना में दो युवकों की मौत का मामला हंगामे के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान   नवभारत न्यूज रतलाम। जिले के शिवगढ़ में दो दिन पूर्व सडक़ दुर्घटना में मृत बाजना निवासी दो युवकों […]

You May Like

मनोरंजन