मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव आज 19 दिसंबर की सायंकाल धन उपार्जन केंद्र गौरी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए जहां समय से पहले खरीदी बंद हो गई थी। और भारी संख्या में किसान अपनी धान लेकर खरीदी केंद्र में मौजूद थे।वहा अभी तक 230 कृषको से 15924 कुंटल धान खरीदी गई थी।
वहां पर मौजूद किसानों ने कलेक्टर मऊगंज को जानकारी देते बताया कि हम सुबह से यहां मौजूद हैं। और अपनी धान खरीदी का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा और कई अनियमिताएं वहां पाई गई। कलेक्टर के साथ एसडीएम तहसीलदार और फूड विभाग के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा है कि जो भी धान खरीदी गई है। उन्हें शिफ्ट किया जाए जिससे आने बाली धान रखने के लिए व्यवस्था हो जाए। और कृषकों को चाय और बिस्किट की व्यवस्था करने की भी कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं।