हादसों भरा बुधवार, चार दुर्घटनाओं में दो की मौत

तीन गंभीर घायल, दो जबलपुर रैफर, नेशनल हाईवे 30 में रोज हो रहे हादसे, नहीं लग रहा विराम

 

मंडला नभाप्र। बुधवार का दिन मंडला जिले के लिए हादसों से भरा रहा। जबलपुर से मंडला और मंडला से छग सीमा तक नेशनल हाईवे 30 मार्ग निर्माण किया गया है, जो दो राज्यों को आपस में जोड़ता है, लेकिन इस नेशनल हाईवे 30 मार्ग में रोजाना हादसें हो रहे है। इन हादसों पर लगाम लगाने स्थानीय प्रशासन कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पा रही है। जिससे इन हादसों पर ब्रेक लग सके। बताया गया कि बुधवार अल सुबह हाईवे 30 मार्ग में स्थित पदमी चौराहा के पास दो ट्रक की भिंडत हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना नारायणगंज मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर कूम्हा घाट में एक कार ट्र्रक के पीछे घुस गया। जिसमें कार सवार दंपत्ति गंभीर घायल हो गए। तीसरी घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। जहां एक लोहे से लदा भारी ट्रक हाईवे मार्ग में पलट गया। जिसके कारण देर रात्रि तक हाईवे में जाम लगा रहा। चौथी घटना मंगलवार दोपहर की है, जो कोंड्रा घाट में घटित हुई। यहां बाईक सवार अनियंत्रित होकर मार्ग में गिर गया। जिसके कारण उसका बाया हाथ फैक्चर हो गया।

 

अचानक रूका ट्रक, कार सवार दंपत्ति हुए गंभीर घायल

मंडला जबलपुर नेशनल हाईवे 30 मार्ग में नारायणगंज मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर कूम्हा घाट में एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार में जा रही कार घुस गई। कार में पति, पत्नि सवार थे, जो गंभीर रूप से इस हादसे में घायल हो गए। हादसे की जानकारी तत्काल टिकरिया पुलिस, डायल 100 और एम्बुलेंस को दी गई। कार सवार दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज उपचार के लिए लाया गया। जहां दोनों गंभीर घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। टिकरिया पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि कार सवार जम्मू कश्मिर से झारखंड जा रहे थे, ये मेलेट्री में थे। हादसे में घायल दोनो पति, पत्नि थे। जिसमें पति एस भदरिया 44 वर्ष और पत्नि सुजाना सरदम 40 वर्ष जबलपुर होते हुए मंडल की तरफ से झारखंड जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हा घाट में हादसे का शिकार हो गए। टिकरिया थाना प्रभारी ने बताया कि घायल एस भदरिया ने हादसे के बारे में बताते हुए कहां कि ट्रक हाईवे मार्ग में जा रहा था, इसी दौरान हम जबलपुर की तरफ से मंडला की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान कूम्हा घाट में ट्रक चालक ने अचानक अपना ट्रक रोक लिया, जिसके कारण कुछ समझ पाते उससे पहले ही कार ट्रक के पीछे तेज गति से घुस गई। बताया गया कि हादसा बहुत ही भयानक घटित हुआ था। कार तेज रफ्तार में होने के कारण ट्रक के पीछे घुस गई, जिसके कारण कार के परखच्चे उड़ गए। कार पूरी से क्षतिग्रस्त हो गई। कार की हालत देखकर लग रहा था कि कार में सवार व्यक्ति अपनी जान गवां दिए होंगे, लेकिन कार में सवार पति, पत्नि को सिर में गंभीर चोट आई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल टिकरिया पुलिस, डायल 100 और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जहां से तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज ले जाया गया।

टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल ने बताया कि दोनों पति पत्नि को सिर में गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें घटना स्थल से तत्काल नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। दोनों पति, पत्नि को सिर में काफी गंभीर चोटे आई थी। जिन्हें चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस से जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया गया। दंपत्ति मेलेट्री में होने के कारण उन्हें जबलपुर मेलेट्री हॉस्पिटल में आगे के उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।

 

ट्रक के पीछे घुसा ट्रक, ट्रक में फंसे ड्राइवर और क्लीनर, दोनों की हुई मौत

 

नेशनल हाईवे 30 मार्ग में पदमी चौराहे के पास एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। इस सडक़ दुर्घटना में ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण हाइवे में ही धरने पर बैठ गए। जिससे हाइवे जाम हो गया। प्रशासन की समझाइश के सात घंटे बाद धरना समाप्त किया गया और जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जबलपुर की ओर जा रहा एक ट्रक पदमी चौराहे के नजदीक स्पीड ब्रेकर में जैसे ही धीमा हुआ पीछे से आ रहा लोहे के चैनल लोड एक अन्य ट्रक उससे भिड़ गया। इस भिड़ंत के बाद पीछे के ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ट्रक में ही फंस कर रह गए। प्राथमिक तौर पर स्थानीय लोगों बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तब एसडीईआरएफ को बुलाया गया। एसडीईआरएफ की मदद से दोनों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कल्याण सिंह यादव 35 वर्ष निवासी ललितपुर झांसी उप्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बलवीर सिंह 32 वर्ष की गंभीर अवस्था को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन जब तक मेडिकल कॉलेज ले जाया जाता उसकी भी मौत हो गई।

इस दुर्घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने नेशनल हाईवे में ही धरना दे दिया। जिससे हाइवे जाम हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का कहना था कि हाइवे बनने के बाद से ही पदमी चौराहा में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें अनेक लोगों की जान जा रही है। ग्रामीण हाइवे में फ्लाई ओवर निर्माण, मार्ग से अतिक्रमण हटाने और हाइवे से जुड़े मार्गों के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक शिवराज शाह भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने लोगों से बात कर उनकी मांगों से फोन द्वारा अधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने अधिकारी एवं ग्रामीणों से बात कर समस्या समाधान किये जाने का आवश्वासन दिया गया।

हाइवे में लगे जाम को देखते हुए एसडीएम सोनल सिडाम, एसडीओपी पीयूष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण सभी मांगो की वरिष्ठ अधिकारी से लिखित स्वीकृति की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद मौके पर एडीएम राजेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, एएसपी अमित वर्मा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर फ्लाई ओवर के प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध कराई साथ ही अन्य मांगों के सम्बंध में लिखित आश्वासन भी दिया। लेकिन ग्रामीण धरने से हटने तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाए तब जाकर धरना खत्म हुआ और सुबह 6 बजे से चला आ रहा जाम करीब 7 घंटे के बाद करीब 1 बजे समाप्त हुआ।

Next Post

सहकारी समिति का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की मांग

Thu Dec 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email एसडीएम ने जांच में समिति गठन को बताया था गलत, डीआर कार्यालय पहुंचकर शिकायत नवभारत, बालाघाट। बालाघाट में उकवा क्षेत्र में बुधवार दोपहर 2 बजे सरस्वती स्वसहायता मछुआ समिति के अध्यक्ष और सदस्य, मुख्यालय में डीआर कार्यालय […]

You May Like

मनोरंजन