इंदौर, 10 दिसंबर (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग सुस्त बताई गई। खाद्य तेल नरम बोले गए। आज सोयाबीन रिफाइंड तेल नीचा बिका। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहनों में मांग सुस्ती से चना कांटा सस्ता बिका। दालों में मांग कमी से नरमी बताई गई। चावल में कामकाज सामान्य रहा।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में खरीदी सुस्त होने से से सस्ती बिकी। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ मजबूत रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में पूछपरख रही। साबूदाना में उठाव बताया गया।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में मांग कमी से सोयाबीन तेल सस्ता बिका। पाम तेल की उपलब्धता बने रहने से तेजी मंदी का अभाव देखा गया। तिलहन में उठाव कमी से सोयाबीन में नरमी दर्ज की गई।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में कामकाज गिरावट लिए रहा। आज चना कांटा सस्ता बिका। दालों में उठाव साधारण बताया गया। चावल में लिवाली रही।