जो बजट में है, वह निश्चित रूप से धरातल पर लागू होगा: जोशी

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सी पी जोशी ने कहा है कि यह बजट विकसित राजस्थान की आधारशिला वाला बजट है और जो बजट में है, वह निश्चित रूप से धरातल पर लागू होगा।

श्री जोशी ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य की जनता बजट की सराहना कर रही है। जनता को भरोसा है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और आत्मविश्वास से भरी हुई है, क्योंकि आम चुनाव के समय विपक्षी पार्टियों ने जनता को गुमराह करके जो भ्रम पैदा किया था, वह अब निकल चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रश्न कहीं और से आते हैं, वह तो एक मोहरा मात्र हैं। कांग्रेस के नेता जब सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो पाकिस्तान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटाने के लिए मदद मांगते हैं। जिन लोगों को देश की जनता पर विश्वास नहीं और दुश्मन राष्ट्र के ऊपर विश्वास है तो जनता उनको कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती है

श्री जोशी ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता का विश्वास है। इसलिये लगातार तीसरी बार देश में श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है। राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को शिकस्त दी थी, आने वाले उप चुनाव में भी निश्चित रूप से भाजपा की ही जीत होगी।

Next Post

मुद्रास्फीति को हवा मिल रही है सब्जियों से, आठ महीनों से ऊंचे चल रहे हैं इनके भाव

Sat Jul 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, (वार्ता) विश्लेषकों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति में इस समय सब्जियों के कारण है और सब्जियों हो हटा दिया जाए तो जून, 2024 में मुद्रास्फीति का आंकड़ा गिर कर 3.2 प्रतिशत दिखेगा। शुक्रवार को सरकार द्वारा […]

You May Like