मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूक करता है विश्व मानव अधिकार दिवस:यादव

भोपाल, 10 दिसम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व मानव अधिकार दिवस के असवर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि मानव अधिकार दिवस, सम्मान, स्वाभिमान और समानता के साथ मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति जन सामान्य को जागरूक करता है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव ने कहा कि संविधान ने जन-जन को प्रगति के अवसर प्रदान करने और उनकी गरिमा बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि इनका संरक्षण करते हुए देश के विकास में योगदान दें। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष 10 दिसम्बर को विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है।

 

Next Post

एसीबी ने किया कोच जोनाथन ट्रॉट के कार्यकाल का विस्तार

Tue Dec 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email काबुल 10 दिसंबर (वार्ता) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने राष्ट्रीय टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। एसीबी ने 2024 में टीम की सफलता को देखते हुए ट्रॉट का कार्यकाल […]

You May Like

मनोरंजन