सतना :प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 3 दिसंबर को प्रातः 10 बजे चंडी माता मंदिर सोहावल से शारदा माई दर्शन पद यात्रा का शुभारंभ करेंगी। निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यमंत्री प्रातः 10.15 बजे लोटस सिटी, प्रातः 10.30 बजे पेप्टेक सिटी, प्रातः 11 बजे सिटी पार्क, प्रातः 11.30 बजे पतेरी चौराहा, प्रातः 11.45 बजे विराट नगर, दोपहर 12 बजे उमरी हनुमान मंदिर, दोपहर 12.30 कोठी तिराहा, दोपहर 12.50 बजे मोटल चौरा (भरहुत होटल), दोपहर 1 बजे शिव मंदिर गली नम्बर 5 राजेन्द्र नगर, दोपहर 1.15 बजे खूंथी मोड, दोपहर 1.30 बजे धवारी, दोपहर 1.40 बजे प्रेमनगर तिराहा, दोपहर 2 बजे सिटी कोतवाली, दोपहर 2.30 बजे गौशला चौक, दोपहर 2.45 बजे डाली बाबा तिराहा, दोपहर 3.10 बजे बायपास तिराहा (भोजन), सायं 4 बजे सतना नदी, सायं 4.30 बजे तिघरा, सायं 5 लोहरौरा, सायं 5.15 बजे बांधी मौहार अहरी टोला, सायं 6 बजे, लगरगवां, सायं 6.30 बजे गुढुआ, सायं 7 बजे भरहुत मोड, सायं 7.30 बजे कुंदहरी मोड, रात्रि 8 बजे अकहा, रात्रि 8.30 बजे पिपरी होते हुए रात्रि 9 बजे उचेहरा बंधन पैलेस में रात्रि विश्राम एवं भजन संध्या में शामिल होंगी।
इसी प्रकार राज्यमंत्री पद यात्रा के दूसरे दिन 4 दिसंबर को प्रातः 9 बजे उचेहरा बंधन पैलेस से यात्रा प्रारंभ करेंगी। राज्यमंत्री प्रातः 9.15 बजे मिड-वे एमपीटी, प्रातः 10.30 बजे रामजी ढाबा टोल प्लाजा, दोपहर 11.30 बजे रमपुरवा मोड, दोपहर 1 बजे मैहर विधानसभा की शुरूआत करेंगी। इसी प्रकार राज्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे जीतनगर पेट्रोल पम्प, दोपहर 3 बजे ओइला मंदिर, दोपहर 3.30 बजे वल्लभ नगर, सायं 4 बजे अम्बेडकर नगर, सायं 4.15 बजे पूर्व दरवाजा, सायं 4.45 बजे घंटाघर, सायं 5 बजे अग्रसेन चौक, सायं 5.15 बजे नगर पालिका चौक, सायं 6 बजे बडा अखाडा, सायं 6.30 बजे बंधा बैरियल होते हुए सायं 7 बजे मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन कर पदयात्रा का समापन होगा।
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सतना :कलेक्टर अनुराग वर्मा एवं आईएसओ सलाहकार भूपेन्द्र द्विवेदी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी चित्रकूट विशाल सिंह को अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन आईएसओ का अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड किसी भी संस्था को समय और आवश्यकताओं से […]