सर्दी का सितम: राजधानी में ठंड से बदली स्कूलों की टाइमिंग

भोपाल :मध्य प्रदेश में अभी कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हुई है, फिर भीड़ सर्द हवाएं चलने से एमपी में ठंड का असर दिखने लगा है। ऐसे में राजधानी भोपाल में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। कई प्राइवेट स्कूलों ने 30 मिनट तक टाइमिंग बढ़ा दी है। जो स्कूल सुबह 7:30 बजे खुल रहे थे, वे अब 8 बजे खुलेंगे।

राजधानी के कोलार, अरेरा कॉलोनी और ईदगाह हिल्स स्थित सेंट जोसेफ स्कूल ने अपनी टाइमिंग बढ़ा दी है। जो स्कूल सुबह 7.30 बजे शुरू होते थे, वह आज से सुबह 8 बजे लगना शुरू हो गए हैं। सेज इंटरनेशनल स्कूल ने एक हफ्ते पहले ही समय में बदलाव कर दिया था। अन्य स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है।

Next Post

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Mon Nov 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email होबार्ट 18 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान ने सोमवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का […]

You May Like

मनोरंजन