धनखड़ 12 नवम्बर को उज्जैन आयेंगे

भोपाल, 08 नवम्बर (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीश धनखड़ 12 नवम्बर को उज्जैन आयेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार उप राष्ट्रपति उज्जैन कालिदास समारोह में शामिल होंगे और भगवान श्रीमहाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने उप राष्ट्रपति के उज्जैन आगमन को लेकर तैयारियों, कानून-व्यवस्था सहित सुरक्षा की शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

यादव उत्तरप्रदेश में प्रतापगढ़ जिले में शामिल हुए भागवत कथा में

Fri Nov 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 08 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम करमाही पहुँचकर श्रीमदभागवत कथा में हिस्सा लिया। डॉ. यादव ने ग्राम करमाही में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी राघवाचार्य […]

You May Like

मनोरंजन