यादव उत्तरप्रदेश में प्रतापगढ़ जिले में शामिल हुए भागवत कथा में

भोपाल, 08 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम करमाही पहुँचकर श्रीमदभागवत कथा में हिस्सा लिया।

डॉ. यादव ने ग्राम करमाही में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी राघवाचार्य भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के संगठन प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का डॉ. महेंद्र सिंह के पैतृक ग्राम करमाही में पुष्पहारों से स्वागत किया गया। भागवत कथा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश की पंचायत संस्थाओं के पदाधिकारी और श्रद्धालु जन नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रयागराज में भी स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने भेंट की।

Next Post

तीन जिंदगियां बचाने थम गई राजधानी, भोपाल में बने दो ग्रीन कॉरीडोर

Fri Nov 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 08 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी में आज दो ग्रीन कॉरीडोर बनाए गए। दोनों ही कॉरीडोर बंसल अस्पताल से बने। इसमें एक कॉरीडोर बंसल से एम्स अस्पताल तक बना और दूसरा कॉरीडोर बंसल से इंदौर के […]

You May Like