पटेल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी

भोपाल, 01 नवम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री पटेल ने कहा है कि गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक महत्ता के साथ ही हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक भी है। गोवर्धन पूजा का आयोजन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के सम्मान में किया जाता है, जो हमें सिखाता है कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और श्रद्धा होनी चाहिए।

श्री पटेल ने नागरिकों का आहवान किया है कि गोवर्धन पूजा के पावन प्रसंग पर हम सब मिलकर पर्यावरण-संरक्षण का संकल्प लें। प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करते हुए, अपने आसपास की हरियाली को बढ़ाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का यह प्रयास हमारी संस्कृति को सहेजने में मदद करेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण भी तैयार करेगा।

 

Next Post

घर के बाहर खड़ी बाइक को आग लगाकर फूंका 

Fri Nov 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 1 नवंबर. शाहजहांनाबाद इलाके में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात बदमाशों ने आग लगाकर फूंक दिया. आग लगने से आसपास की अन्य गाडिय़ां भी चपेट में आ गई. इसके साथ ही बाथरूम का दरवाजा […]

You May Like