विष्णुदत्त ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगल के प्रदाता शिव के प्राकट्य दिवस महाशिवरात्रि पर प्रदेश की जनता और पार्टी के कार्यकताओं की मंगल की कामना की है।

श्री शर्मा ने कहा कि भगवान शिव शंकर सदा शाश्वत हैं।
वे सदासर्वदा जीव मात्र की रक्षा करते हैं।
इसलिए ही उन्हें महाकाल के रूप में संबोधित किया जाता है।
प्रलय उनकी सहज क्रीड़ा है तो जीवनदान उनकी स्मृत मुस्कान भी है।
वे जल और विल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं।
इसलिए भोले भंडारी हैं।
वृषभ को वाहन के रूप में स्वीकार करने वाले अमंगल रूप में दिखने पर भी भक्तों का सदैव कल्याण करते हैं।
इसलिए ही उन्हें मंगल भवन अमंगलहारी कहा जाता है।
उनके प्राकट्य दिवस शिवरात्रि पर्व को मिल जुलकर मनायें और जन कल्याण की उनसे प्रेरणा ग्रहण करेंगे।

Next Post

10 मार्च को कलर्स सिनेप्‍लेक्‍स पर होगा ‘ओएमजी 2’ का वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर

Fri Mar 8 , 2024
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ का वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर 10 मार्च को कलर्स सिनेप्‍लेक्‍स पर होगा। अमित राय निर्देशित ओएमजी 2 में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने मुख्य भूमिका निभायी है। कलर्स सिनेप्‍लेक्‍स पर रविवार, 10 मार्च को रात 08 बजे ‘ओएमजी […]

You May Like