रूसी पहलवान बेबोरिको पर लगा दो साल का प्रतिबंध

जिनेवा, 28 मार्च (वार्ता) रूस के पहलवान दिमित्री बेबोरिको के डोपिंग परीक्षण में प्रतिबंधित पदार्थ टैमोक्सीफेन की मात्रा पाये जाने के बाद उन्हें दो वर्ष के लिये अयोग्य ठहराया गया है। रूसी पहलवान ने सजा स्वीकार कर ली है।

अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) ने गुरुवार को संयुक्त विश्व कुश्ती शासी निकाय की ओर से प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा कि 23 अक्टूबर 2024 अल्बानिया के तिराना में 130 किलोग्राम हैवीवेट ग्रीको-रोमन कुश्ती वर्ग में अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप के दौरान बेबोरिको का डोपिंग परीक्षण पॉजिटिव पाये जाने पर उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बेबोरिको ने इस प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है।

आईटीए ने 20 दिसंबर 2024 से 19 दिसंबर 2026 तक बेबोरिको पर प्रतिबंध लगाया गया है और 23 अक्टूबर 2024 से सभी प्रतिस्पर्धी परिणामों को अयोग्य घोषित कर दिया है। चैंपियनशिप में जीते गये उनके रजत पदक छीन लिया जाएगा।

 

Next Post

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भाषण के दौरान ममता को करना पड़ा छात्रों के विरोध प्रदर्शन का सामना

Fri Mar 28 , 2025
लंदन, 28 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में भाषण के दौरान कुछ छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। सुश्री बनर्जी विश्वविद्यालय के निमंत्रण पर वहां गुरुवार को ‘पश्चिम बंगाल में महिला सशक्तिकरण और सफलता’ विषय पर आयोजित एक […]

You May Like