नव संवत् गुड़ी पड़वा पर कई शुभ योग का निर्माण

नवभारत न्यूज

खंडवा। नव वर्ष का आरंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है। इस वर्ष 9 अप्रैल से नवरात्रि नववर्ष आरंभ हो रहा है जिसका समापन 17 अप्रैल राम नवमी पर होगा। इस वर्ष नव संवत् गुड़ी पड़वा पर कई शुभ योग का निमार्ण हो रहा है। जिसमें की गई देवी मां की आराधना से सारे कष्ट दूर होंगे।

मां शीतला संस्कृत पाठशाला के आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि इस नवसंवत्सर का नाम कलयुक्त है। इस वर्ष के राजा मंगल और मंत्री शनि रहेंगे। नव विक्रम संवत् 2081 के प्रवेश में कई शुभ योग का निमार्ण हो रहा है। नवरात्रि गुड़ी पड़वा के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में की गई माता रानी की आराधना से संपूर्ण फल की प्राप्ति होगी। इन नौ दिनों तक माँ का पूजन व्रत किया जाता है। चैत्र नवरात्रि नए वर्ष में अपने घर पर परिवार सहित माता रानी की आराधना करे। देवी पाठ, नवचंडी, शतचंडी महायज्ञ का अनुष्ठान वैदिक ब्राह्मण को अपने घर पर आमंत्रित कर करवाए। महानवमी पर परिवार सहित माता रानी का संपूर्ण दुर्गा सप्तशती पाठ से हवन करे। घर पर कन्या पूजन, कन्या भोजन करवाए। माता से स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, धन, धान्य खुशहाल परिवार की कामना करे।

9 अप्रैल सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग, आन्नदादी शुभ योग। 10 अप्रैल सर्वार्थ सिद्धि योग, 11 अप्रैल गौरी पूजा गणगौर तीज, 12 अप्रैल सौभाग्य, रवि योग। 14 अप्रैल त्रिपुष्कर, रवि योग। 15 अप्रैल सर्वार्थ सिद्धि योग। 16 अप्रैल सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग, महाअष्टमी। 17 अप्रैल रवि योग, राम नवमी। अखंड ज्योत, घट स्थापना शुभ मुहूर्त – सुबह 10.54 से 12.28 लाभ, दो. 12.28 से 2.3 अमृत, अभिजीत मुहूर्त 12.3 से 12.54 तक रहेगा।

Next Post

कांग्रेस के नरेंद्र का मुकाबला मोदी के खास ज्ञानेश्वर से

Sat Apr 6 , 2024
  नवभारत न्यूज खंडवा। कांग्रेस को आखिर 2024 में खंडवा से लोकसभा चुनाव लडऩे वाले के लिए प्रत्याशी मिल गया है। सनावद के नरेंद्र पटेल,भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल से मुकाबला करेंगे। चुनाव को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। जितना वक्त कांग्रेस का प्रत्याशी चयन में निकल गया। उससे भी […]

You May Like