कांग्रेस के नरेंद्र का मुकाबला मोदी के खास ज्ञानेश्वर से

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। कांग्रेस को आखिर 2024 में खंडवा से लोकसभा चुनाव लडऩे वाले के लिए प्रत्याशी मिल गया है। सनावद के नरेंद्र पटेल,भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल से मुकाबला करेंगे।

चुनाव को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। जितना वक्त कांग्रेस का प्रत्याशी चयन में निकल गया। उससे भी कम समय अब बचा है। नरेंद्र पटेल अरुण यादव खेमे के माने जाते हैं। इससे पहले भी विधानसभा के चुनाव में बड़वाह सीट से वह हार चुके हैं।

निर्विवादित छवि वाले हैं नरेंद्र

सीधे और सज्जन नेता को कांग्रेस मैदान में उतारकर निर्विवादित छवि प्रेजेंट करना चाहती है। यह खंडवा लोकसभा सीट के नाम से जानी जाती है।

खंडवा की कमजोरी

दुर्भाग्य यह है कि आजादी के बाद खंडवा जिले से केवल कालीचरण सकरगाएं जैसे एक ही उम्मीदवार लोकल जिले के रहे हैं। यह चार जिलों के कुछ विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर बनाई गई है।

सेफ झोन में

किसकी राजनीति?

अभी मामले की समीक्षा करना ठीक नहीं रहेगा, लेकिन इस लोकसभा क्षेत्र की पब्लिक समझदार है। यह पब्लिक सब जानती है। कांग्रेस में अंदरूनी घमासान इतना है कि ढंग से पार्टी के बड़े नेता टिकट भी नहीं दे पाए। जिन्हें ताकत से लडऩा चाहिए, वे सेनापति बनकर सेफ जोन में चले गए।

आज खंडवा आएंगे

कांग्रेस प्रत्याशी

नरेंद्र पटेल को टिकट मिलते ही उन्होंने कहा है कि आम जनता महंगाई के कारण उनके साथ है। भाजपा का कुचक्र साधारण लोगों को जीने नहीं दे रहा है। कांग्रेस पार्टी की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

खंडवा में परचम लहरायेंगे। नरेंद्र पटेल रविवार सुबह खंडवा कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में मीडिया एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे हालांकि टिकट मिलने के बाद गांधी भवन में शनिवार को सन्नाटा छाया हुआ था यह लोकसभा क्षेत्र के मुख्यालय का कार्यालय है।

खंडवा के बड़े कांग्रेसी खुश!

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि नरेंद्र पटेल सरल सहज एवं मिलनसार व्यक्ति हैं। उनको प्रत्याशी बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी एकजुटता के साथ कार्य करते हुए खंडवा लोकसभा में कांग्रेस का परचम लहरायेंगे। श्री पटेल रविवार दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में मीडिया के साथियों से रूबरू होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके आगे की रणनीति तय करेंगे।

 

नरेंद्र पटेल का बैक-ग्राउंड जानें

 

खरगोन से पूर्व सांसद ताराचन्द पटेल के भतीजे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बड़वाह सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जिले की बड़वाह सीट 2009 के परिसीमन के बाद खंडवा लोकसभा का ही हिस्सा बनी है। किसान नेता नरेन्द्र पटेल वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं। उन्होंने पहला चुनाव 2023 में बड़वाह विधानसभा सीट से लड़ा था। इनके पिता प्यारेलाल पटेल सनावद नगर पालिका में पार्षद व भोगांवा निपानी ग्राम पंचायत से सरपंच रह चुके हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यक्रमों में परिवार की अहम भूमिका रहती है। परिवार के लोग गुर्जर समाज की कई संस्थाओं में बतौर ट्रस्टी व सदस्य हैं।

Next Post

बार्डर पर बस चेकिंग के दौरान मिले 1 करोड़ 28 लाख नकद और 22 किलो चांदी 

Sat Apr 6 , 2024
बस की डिक्की में मिला रूपयो से भरा थैला और चांदी पुछताछ में इतनी बड़ी राशि और चांदी पर किसी ने नही जताया हक नवभारत न्यूज झाबुआ। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थ के साथ नगदी एवं आभूषण के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन और […]

You May Like