अमित व प्रशांत उपाध्यक्ष तो परितोष दोबारा बने सचिव

हाईकोर्ट बार एसोसियेशन चुनाव में दूसरे दिन की मतगणना का परिणाम घोषित

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट बार एसोसियेशन की नवीन कार्यकारिणी के लिये हुए चुनाव में मतगणना के दूसरे दिन उपाध्यक्ष व सचिव पदों के मतों की गिनती हुई। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अमित जैन व प्रशांत अवस्थी ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर अपनी जीत का परचम लहराया। प्रशांत अवस्थी लगातार दूसरी मर्तबा उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए है। वहीं सचिव पद पर अधिवक्ताओं ने एक मर्तबा फिर परितोष त्रिवेदी पर अपना भरोसा जताया है। कसमकश भरे चुनाव में परितोष त्रिवेदी ने अपने निकत्तम प्रतिद्वंदी असीम त्रिवेदी को 55 मतों से शिकस्त देकर जीत हासिल की है। मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश उपाध्याय ने परिणामों की घोषणा करते हुए उक्त जानकारी दी। कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती आज बुधवार को होगी।

 

अमित जैन व प्रशांत अवस्थी ने जीता उपाध्यक्ष पद

अमित जैन- 691

प्रशांत अवस्थी- 399

देवेन्द्र कुमार शर्मा- 334

विश्वास पलिया- 311

प्रकाश गुप्ता- 308

अनीता कैथवास- 257

ज्ञानेन्द्र पटेल- 177

नरेन्द्र कुमार शर्मा- 168

शम्भू दयाल गुप्ता- 254

घनश्याम पांडे- 138

प्रमेन्द्र सेन- 137

योगेश मोहन तिवारी- 133

मुकेश मिश्रा- 115

सुशील कुमार मिश्रा- 72 मत हासिल किये, वहीं इन वेलिड मतों की संख्या 93 रहीं।

……………………………..

परितोष सचिव पद पर दोबारा काबिज

परितोष त्रिवेदी- 775

असीम त्रिवेदी- 720

ओम प्रकाश अग्निहोत्री- 240

अशोक गुप्ता- 148 मत प्राप्त कर सके, वहीं अमान्य हुए मतों की संख्या 14 रहीं

………………………………………….

कोषाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रताप ने मारी बाजी

राजेन्द्र प्रताप सिंह- 603

सुरेन्द्र खरे- 509

धर्मेन्द्र कुमार पांडे- 482

संगीता नायडू-306 मत हासिल किये, अमान्य मतों की संख्या 10 रहीं

…………………………………….

लाइब्रेरी इंचार्ज पर रजनीश का कब्जा-

रजनीश उपाध्याय- 676

अमन शर्मा- 462

अजय शुक्ला- 423

पुष्पेन्द्र वर्मा- 348 मत प्राप्त किये, अमान्य मतों की संख्या आठ रहीं

………………………………………..

योगेश बने सह सचिव

योगेश सोनी- 606

लवकुश सिंह- 480

दीपक सिंह- 450

जितेन्द्र श्रीवास्तव-286 मत प्राप्त किये।

Next Post

महिला से अश्लीलता करने वाले को एक साल की सजा

Tue May 14 , 2024
जेएमएफसी कोर्ट ने एक हजार का जुर्माना भी लगाया जबलपुर। न्यायिक मजिस्टे्ट प्रथम श्रेणी की अदालत ने एक महिला से घर में घुसकर छेडख़ानी कर अश्लील हरकते करने वाले आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी बिहारी सिंह सैयाम को एक साल के सश्रम कारावास व एक हजार […]

You May Like