पुष्पक की सफल लैंडिंग पर मोहन ने दी बधाई

भोपाल, 23 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल” पुष्पक की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के समस्त वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएँ दी हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने एक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए देशवासियों को भी बधाई दी है।

Next Post

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अमेरिका को 115 के स्कोर पर रोका

Sun Jun 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ब्रिजटाउन 23 जून (वार्ता) क्रिस जॉर्डन (चार विकेट) और अन्य गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को टी-20 विश्वकप में सुपर आठ ग्रुप 2 के मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरे अमेरिका 18.5 ओवर में […]

You May Like

मनोरंजन