रीवा के विकास में सांस्कृतिक आयोजन उल्लास और उत्साह भरने का कार्य कर रहे हैं: श्री शुक्ल

नवभारत न्यूज

रीवा, 22 फरवरी, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रीवा के तेजी से हो रहे विकास में सांस्कृतिक आयोजनों की प्रस्तुतियां उल्लास और उत्साह का माहौल भरने का कार्य कर रहे हैं. इस तरह के आयोजन आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में थकान को मिटाने व शांति का एहसास कराने का माध्यम बन रहे हैं.

चित्रांगन फिल्म एंड थियेटर फेस्टिवल के द्वितीय दिवस पर आयोजित फूल नौटंकी विलास नाटक की प्रस्तुति के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने खुले दिल से प्रशंसा की तथा नाटक के पात्रों को शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि रीवा में परंपरा की शुरुआत हुई है. कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम विविध आयोजनों का गवाह बन रहा है, यहां होने वाले आयोजनों में देश के ख्यातिलब्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां उभरती हुई प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करेंगे. उन्होंने पांच दिवसी चित्रांगन आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की तथा कलाकारों को स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया. इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने परिसर में लगाए गए पुस्तक मेले व आर्ट क्राफ्ट मेले का अवलोकन किया. इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, यूपीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय खरे, निदेशक अंकित मिश्रा, अभय सिंह मौजूद रहे.

Next Post

वाशिंग मशीन और फ्रिज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat Feb 22 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 22 फरवरी, सिविल लाइन थाना अन्तर्गत शिल्पी प्लाजा में संचालित पवन रेफ्रीजरेटर दुकान में फ्रिज व वाशिंग मशीन की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया. चोरी को अंजाम देने वाला कोई और नही बल्कि चौकीदार ही था जो फ्रिज और वाशिंग मशीन चोरी की बेची थी, […]

You May Like