मेक्सिको सिटी, 05 मार्च (वार्ता) मेक्सिको की कंपनियों के एक बड़े संगठन (कोपरमेक्स) ने अमेरिका की ओर से मेक्सिको और कनाडा के माल पर 25 प्रतिशत आयात-शुल्क लगाने के निर्णय को उसके साथ संबंधों की दृष्टि से ‘निराशाजनक’ बताया है। कोपरमेक्स ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका […]

मनीला, 05 मार्च (वार्ता) फिलीपीन्स में लड़ाकू हवाई सहायता अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए एफए-50 लड़ाकू विमान के दोनों पायलटों के शव मिल गये हैं। फिलीपीन सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। फिलीपींस के सशस्त्र बलों के पूर्वी मिंडानाओ कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल लुइस रेक्स बर्गंटे ने कहा […]

वाशिंगटन/बीजिंग 05 मार्च (वार्ता) चीन ने कहा है कि अगर अमेरिका युद्ध चाहता है, चाहे वह टैरिफ युद्ध हो, व्यापार युद्ध हो या कोई अन्य प्रकार का युद्ध हो, वह अंत तक लड़ने के लिए तैयार है। अमेरिका में चीन के दूतावास ने अमेरिका की ओर से विश्व के कई […]

चारिकर, 05 मार्च (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के परवान प्रांत से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता फजल रहीम मुस्किनयार ने बुधवार को दी। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को सियागुर्ड जिले में एके-47, दो पिस्तौल और एक एंटी-पर्सनल माइन समेत […]

वाशिंगटन,05 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय टैरिफ व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत अमेरिकी ऑटो टैरिफ पर 100 प्रतिशत से अधिक शुल्क लगाता है। श्री ट्रप्म ने इसे अनुचित करार दिया और कहा कि दो अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लागू होंगे। गौरतब है […]

मास्को, 05 मार्च (वार्ता) रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक समिति ने बुधवार को बताया कि रूसी गणराज्य दागेस्तान में आतंकवाद निरोधक अभियान के दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इससे पहले दिन में, माखचकाला प्रशासन ने सेमेंदर शहर में आतंकवाद विरोधी अभियान उस समय चलाया, जब अपराधियों ने […]

यरुशलम, 05 मार्च (वार्ता) इजरायल के शोधकर्ताओं ने इंसान के शरीर के कैंसर के फैलाव के स्तर को पता लगाने के लिए नयी विधि ‘टोमोग्राफी’विकसित की है जिसके माध्यम से ऊतकों में गहरी आणविक प्रक्रियाओं पर बिना चीरफाड़ नजर रखा जा सकेगा। इजरायल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (टेक्नियन) ने मंगलवार को […]

वाशिंगटन,05 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अपनी कठोर टैरिफ नीति का बचाव किया है और उच्च टैरिफ लगाने के लिए चीन सहित अन्य देशों के साथ भारत का भी उल्लेख किया और इसे ‘बहुत अनुचित’ करार दिया। श्री ट्रम्प […]

किंशासा, 05 मार्च (वार्ता) डेमोक्रेटिक रिपब्लकि ऑफ कॉन्गो (डीआरसी) के पूर्वी इलाके में जारी संघर्ष के कारण 2,500 से अधिक स्कूल प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा के प्रभारी राज्य मंत्री रईसा मालू ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संघर्ष के दौरान उत्तरी किवु और दक्षिणी किवु प्रांतों में 2,500 से […]

सैन फ्रांसिस्को, 5 मार्च (वार्ता) अमेज़ॅन एक एआई मॉडल विकसित कर रहा है जिसमें ओपनएआई के ओ3-मिनी और चीनी डीपसीक के आर1 जैसे मॉडल के समान उन्नत “तर्क” क्षमताएं शामिल हैं। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह […]