ग्वालियर: जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) के अध्यक्ष डॉ. धुआराम गुर्जर के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई. सिटी सेंटर स्थित उनके आवास को चोरों ने निशाना बनाया। चोर सोने चांदी के गहने, नगदी ले गए। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

ग्वालियर: जिले में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ गोलीबारी हो गई, 2 लोग घायल हो गए. पिछोर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में 10 से ज्यादा लोगों की ओर फायरिंग की गई. घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी […]

दतिया:आज कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राजबहादुर अहिरवार, रानू कुशवाहा, अजय अहिरवार, गद्दू पाल, गंधर्व पाल, गुल्लु रायकवार ने 5 सैकड़ा से अधिक युवा कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के माई कृपा निवास पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष […]

श्योपुर: जिले के कराहल कस्बे की गुर्जर बस्ती में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर 45 वर्षीय महिला द्रोपदी गुर्जर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।

भिंड:भीषण गर्मी के बीच हो रही लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों ने आज गुरुवार तड़के सड़कों पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। बार-बार बिजली गुल होने, लाइन टूटने और ट्रांसफार्मर खराब होने से आक्रोशित शहरवासियों ने नगर पालिका के पास ग्वालियर-इटावा रोड पर जाम लगा दिया। सुबह सप्लाई बहाल होने […]

शिवपुरी: शहर में भजन समिति से जुड़े युवक द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला पर मिलने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसके बेटे की नौकरी छुड़वा दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के पति का […]

ग्वालियर 20 मई। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम घटाने, जनता को राहत दिलाने की मांग के साथ कांग्रेस ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। मानव श्रृखंला में शहर जिला कांग्रेस […]

ग्वालियर। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पाण्डे ने आज केन्द्रीय संचार मन्त्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से संचार भवन मे मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया जिसे तत्काल हल कराने का सिंधिया ने आश्वासन दिया। प्रमोद पाण्डे ने सिंधिया को द एड्रेस कालोनी की भी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने […]

ग्वालियर /भिंड । लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने आज भिंड जिले के ग्राम तुकेंडा हल्का के पटवारी हिमांशु तोमर को 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये दबोचा है। पटवारी तोमर ने एक ग्रामीण रामखिलाडी चौहान से उनकी जमीन का सीमांकन करने के एवज में 10 हजार रूपये की मांग की […]

​ग्वालियर। दंदरौआ धाम की अलौकिक महिमा और श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा ने अब वैश्विक पटल पर अपनी जगह बना ली है। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर धाम में सखी रूप में विराजमान ‘डॉक्टर हनुमान’ को वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया द्वारा विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया । […]