नयी दिल्ली 07 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा ने राज्यसभा में शुक्रवार को देश में बढ़ती आय असमानता पर चिंता व्यक्त की और इस पर सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। श्री झा ने सदन में शून्यकाल के दौरान “सभापति की अनुमति से उठाए गए […]

नयी दिल्ली, 07 फरवरी (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत दौरे पर आए ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस के साथ गुरुवार को बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईईसी) और भारत-भूमध्यसागरीय संपर्क पर चर्चा की। एक्स पर एक पोस्ट में, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा […]

दंतेवाड़ा, 07 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत से सरपंच प्रत्याशी की नक्सलियों ने गुरुवार देर रात हत्या कर दी। हत्या के बाद वे जंगल की तरफ चले गए। नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर उसके परिवार वालों के सामने ही उसका गला […]

तिरुमाला, (वार्ता) तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) 12 फरवरी को यहां श्री रामकृष्ण तीर्थ मुक्कोटि का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित कर रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार शेषचलम में 3 करोड़ 50 लाख पवित्र तीर्थम हैं। हालाँकि, इन पवित्र स्थानों में सप्तगिरि में स्थित सात पवित्र […]

नासिक, (वार्ता) महाराष्ट्र में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले एक एजेंट सहित आठ कथित बंगलादेशी नागरिकों को गुरुवार को यहां अदगांव इलाके में एक निर्माण स्थल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह […]

हैदराबाद, 07 फरवरी (वार्ता) तेलंगाना सचिवालय में खुद को तहसीलदार बताकर अपनी कार पर नकली स्टिकर चिपकाकर घुसने वाले व्यक्ति को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। फर्जी अधिकारी की पहचान के अंजैया के रूप में हुई जो फर्जी आईडी कार्ड पहनकर सचिवालय परिसर में संदिग्ध रूप से घूम रहा […]

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) सरकार ने सेना के तोपखाने को मजबूत बनाने के उद्देश्य से दस हजार करोड़ रुपये से अधिक के हथियारों की स्वदेशी कंपनियों से खरीद के सौदे पर आज मुहर लगा दी। रक्षा मंत्रालय ने पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (एमएलआरएस) के लिए एरिया डेनियल म्यूनिशन […]

महाकुंभनगर, 06 फरवरी (वार्ता) महाकुंभ की दिव्यता के बारे में सोशल मीडिया पर देख सुनकर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लोग खुद को यहां आने से रोक ना सके और सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का एक जत्था बृहस्पतिवार को यहां पहुंचा। सेक्टर नौ में स्थित श्रीगुरुकार्ष्णि के शिविर […]

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने प्रतिबंधित माओवादी समूहों के साथ कथित संबंधों के आरोपों से जुड़े भीमा कोरेगांव मामले के संबंध में अधिवक्ता सुरेंद्र गाडलिंग और सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति जगताप की जमानत याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति राजेश […]

नई दिल्ली 06 फरवरी (वार्ता) भारत और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों ने जमीन, हवाई, समुद्री और अंतरिक्ष क्षेत्र में व्यापक रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ गुरुवार को टेलीफोन पर बात […]