छिंदवाड़ा. परासिया में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 16 का है, जहां मंगलवार शाम सात से आठ बजे के बीच एक महिला की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारे महिला के […]

रतलाम। फोरलेन रोड सरवड़ के पास खंडहर में पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे सात बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इनके पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, धारदार हथियार, मिर्ची पाउडर, शराब की बोतलें और बिना नंबर की इको कार जब्त की गई। सभी आरोपी धार […]

नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) निजी क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी की लम्बे समय से चल रही मांग के समर्थन में विभिन्न दलों के सांसदों ने बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के जालना से सांसद कल्याण काले की अगुवाई में संसद भवन […]

छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की चार टीमों ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। परासिया की पंकज स्वीट्स और सिंगोडी की अपना स्वीट्स में अत्यधिक गंदगी, कीड़े और मकड़ी जाले मिले। जनस्वास्थ्य को देखते हुए दोनों दुकानों पर खाद्य निर्माण-विक्रय रोकते हुए लाइसेंस निलंबित किए गए।

उज्जैन। जिला अस्पताल चरक भवन में नियम विरुद्ध वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीदी को लेकर लोकायुक्त उज्जैन ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत तीन अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज किया है। इनमें सेवा निवृत्त सिविल सर्जन डॉ. प्रयागनारायण वर्मा, लेखापाल राजकुमार सोनी और प्रभारी लिपिक राहुल पंड्या शामिल हैं। डीएसपी राजेश पाठक […]

मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) बैंकों की डॉलर बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूँजी बाजार में पैसा लगाने से रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर बुधवार को 16 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर 87.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा मंगलवार को लगातार दूसरे […]

नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैम्पबेल विलसन ने हाल के दिनों में विमानों में आयी तकनीकी खामियों और परिचालन संबंधी समस्याओं के बारे में कहा है कि एयरलाइंस इनके प्रति गंभीर है और यात्रियों की सुरक्षा उसकी […]

आलीराजपुर । श्रावण माह ×ð´ सोरवा रोड स्थित असाड़ा राजपूत समाज द्वारा संचालित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का बारह ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप में भव्य आकर्षक श्रृंगार किया गया। समाज के मीडिया संयोजक उमेश वर्मा कछवाहा ने बताया कि विभिन्न प्रकार के सुगन्धित फूलों,माला से, परिधान से कैलाश पर्वत […]

वाशिंगटन, 06 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल की खरीद जारी रखने के कारण भारत पर 25 प्रतिशत और आयात शुल्क लगा दिया है। श्री ट्रंप ने आपातकालीन प्रावधानों के तहत बुधवार को इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश जारी किया। व्हाइट हाउस द्वारा इस […]

सीधी। जमोड़ी थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक किशोरी को पुलिस ने मात्र 24 घंटों में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा। किशोरी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट 4 अगस्त को दर्ज हुई थी। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर यह सफलता हासिल की।