रीवा। मऊगंज जिले के जनपद हनुमना अंतर्गत ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है।ईओडब्ल्यू की टीम ने ग्राम सचिव शरदचन्द्र गिरी को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है अभी भी ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है।
सतना एवं विंध्य
सरई । थाना सरई क्षेत्र के भीखाझरिया गांव में 11 मई की सुबह जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था। पड़ोसियों के हमले में गंभीर घायल 38 वर्षीय कलावती अगरिया पति बिहारी लाल अगरिया की आज गुरुवार को रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत […]
सीधी । जिले के कुसमी उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई, जब धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने 131 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त नवीन एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन अब […]
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में हिनौती गौधाम तथा बसामन मामा गौ वन्य विहार के कार्यों की समीक्षा की. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिनौती गौधाम तथा बसामन मामा गौ वन्य विहार निराश्रित गौवंश के आश्रय और सेवा के केन्द्र हैं. इन्हें आत्मनिर्भर […]
सिंगरौली। जिले में भीषण गर्मी के बीच बस से यात्रा कर रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना बरगवां थाना क्षेत्र के बरगवां बायपास ओवरब्रिज के पास की बताई जा रही है, जहां महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। मृतिका की पहचान कोल्हुआ निवासी महिला के रूप […]
सिंगरौली। जिले के वरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पचौर में देर रात एक बिजली दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का विद्युत सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, जयशंकर गुप्ता की दुकान में अज्ञात कारणों से आग भड़की, जिसने […]
सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चौकी सासन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज […]
रीवा। निगम आयुक्त अक्षत जैन ने शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वार्ड क्रमांक 01, 02 एवं 03 का भ्रमण कर विभिन्न प्रगतिरत विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. वार्ड क्रमांक 01 अंतर्गत निपानिया क्षेत्र में चैराहे […]
सिंगरौली। एनसीएल अमलोरी परियोजना क्षेत्र अंतर्गत एचएसएस कोयला श्रमिक सभा कार्यालय में एक युवती द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मधु चौहान उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती अविवाहित […]
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 में सन शाइन स्कूल से हिर्रवाह कन्वेयर बेल्ट तक बनाई गई डामरीकृत सड़क की स्थिति खराब होने लगी है। करीब 2 करोड़ 80 लाख 11 हजार 26 रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए […]