उज्जैन, रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार 27 अगस्त 2026 को सुप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की संध्या आरती में भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया गया।

देवास। अशोक भौमिक की संस्मरण कृति ‘जीवनपुर हाट जंक्शन’ के एक महत्वपूर्ण चरित्र पर आधारित नाटक ‘चौकीदार’ का मंचन मंगलवार को भोपाल चौराहा स्थित परिणय वाटिका में हुआ। रोटरी क्लब ऑफ देवास और अभिरुचि ललित कला अकादमी एवं शोध संस्थान के सहयोग से उज्जैन की यथार्थ सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था […]

खंडवा, ओंकारेश्वर के पास स्थित ग्राम कोठी में पुनासा के तहसीलदार श्री विजय साहू एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दल के संयुक्त निरीक्षण में जयपाल सिंह चौहान द्वारा संचालित मां नर्मदा आरओ चिल्ड वाटर प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री […]

जबलपुर । महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया । गुरूवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष सौरभ शर्मा के आव्हान पर सभी ब्लॉक में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शक्कर की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल एवं बढ़ती ईंधन […]

धार. आज थाना कोतवाली धार क्षेत्रांतर्गत ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के दौरान बख्ताम्बर मार्ग स्थित श्याम ऑटो पार्ट्स के पास मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर […]

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर बढ़ती महंगाई से बिगड़ते घरेलू बजट के विरोध में महिलाओं के एक समूह ने करोंद स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पहुंचकर त्योहारों के खर्च के लिए लोन की मांग की। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में महिलाओं ने बैंक प्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए […]

शाजापुर। रक्षाबंधन से पहले बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में शक्कर की थैली और चम्मच लेकर कार्यकर्ताओं ने लोगों को शक्कर बांटी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ता खाली गैस सिलेंडर लेकर भी पहुंचे। कांग्रेस नेता आशुतोष शर्मा ने कहा […]

धार, कलेक्टर धार  राजीव रंजन मीना के आदेश के परिपालन में एवं परिवहन आयुक्त के मार्गदर्शन में जिले में यात्री बसों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने एवं निर्धारित से अधिक किराया वसूलने के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 26 अगस्त तक अभियान के तहत विभिन्न वाहनों […]

सीधी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ गुरुवार को प्रदेशभर के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में सीधी शहर में अनूठे और प्रतीकात्मक तरीके […]

रीवा,  कलेक्टर रीवा के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत रक्षाबंधन त्योहार में गुणवत्ता युक्त मिष्ठान की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन राजस्व अधिकारियों और नाप तौल विभाग के साथ संयुक्त टीम के मध्यम से औचक निरीक्षण की करवाई की जा रही है। टीम द्वार सब्जी […]