नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर ‘1,000 करोड़ी क्लब’ में शामिल हो गयी है। इतना ही नहीं, वर्ष 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गयी है। रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने इस दरमियान कई रिकॉर्ड तोड़े। […]

मुंबई, 27 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर रिलीज कर दिया है। बैटल ऑफ गलवान के टीजर में सलमान खान अपने अब तक के सबसे दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वह एक भारतीय […]

पेरिस, 27 दिसंबर (वार्ता) फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने शुक्रवार को मेट्रो लाइन-3 के विभिन्न स्टेशनों पर हुई चाकूबाजी की घटनाओं के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी साझा की। फ्रांसीसी समाचार पत्र ले पेरिसियन ने पुलिस सूत्रों के […]

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष महामहिम महमूद अली यूसुफ ने ‘सोमालीलैंड’ को स्वतंत्र देश के रूप में इजरायल के मान्यता देने पर चिंता जाहिर की और दृढ़ता से कहा कि अफ्रीकी संघ आयोग ऐसी किसी भी पहल या कार्रवाई को अस्वीकार करता है, जो सोमालीलैंड […]

न्यूयॉर्क, 27 दिसम्बर (वार्ता) पश्चिमी सीरिया के शहर होम्स शहर में एक शिया मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले की विश्वभर में निंदा हो रही है। इसमें आठ लोग मारे गये हैं और अन्य 18 घायल हुए हैं। शुक्रवार की नमाज के दौरान होम्स की अली बिन अबी तालिब मस्जिद में […]

बीजिंग, 27 दिसम्बर (वार्ता/शिन्हुआ) चीन ने 2025 में औद्योगिक तकनीकी नवाचारों में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। वहां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उद्योग का आकार एक ट्रिलियन युआन (करीब 12.78 लाख करोड़ रुपये) से अधिक का हो गया है। यह जानकारी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में […]

नेपीडॉ, 27 दिसंबर (वार्ता) म्यांमार में कल रविवार से शुरू होकर जनवरी तक चलने वाले देशव्यापी आम चुनावों को सैन्य सरकार अपनी अंतरराष्ट्रीय वैधता के रूप में देख रही है, जबकि विपक्षी समूहों ने इसे महज एक ‘दिखावा’ करार दिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार ये आम चुनाव तीन चरणों […]

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) भारतीय महिलाओं ने क्रिकेट, हॉकी, डेफलिंपिक्स, पैरा खेलों तथा अन्य वैश्विक मंच के खेलों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ 2025 का समापन किया। एकदिवसीय क्रिकेट, शतरंज और मुक्केबाजी में विश्व खिताब से लेकर हॉकी में महाद्वीपीय सफलता और ब्लाइंड महिला क्रिकेट में एक ऐतिहासिक […]

सिलहट (बंगलादेश), 27 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) टूर्नामेंट में ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच महबूब अली जकी का शनिवार को राजशाही रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले मैदान पर गिरने के बाद निधन हो गया। जकी 59 वर्ष के थे। आज यहां सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जब […]

मेलबर्न, 27 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शनिवार को कहा कि उनकी इंग्लैंड टीम को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एशेज जीत के लिए 14 साल का इंतजार खत्म करने पर गर्व होगा, लेकिन उन्होंने माना कि उनकी टीम के लिए हालात “आदर्श नहीं” थे, ऐसी पिच पर जो […]