वाशिंगटन, 30 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा पर अतिरिक्त दबाव डालने के उद्देश्य से इस द्वीपीय देश को तेल निर्यात करने वाले देशों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किये हैं। अमेरिका ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अतिआवश्यक कदम बताते हुए […]

मेलबर्न, 30 जनवरी (वार्ता) आर्यना सबालेंका और एलेना रायबाकिना डब्ल्यूटीए टूर पर सबसे दमदार खिलाड़ियों में से दो हैं, और शनिवार को वे अपनी पसंदीदा सतह पर ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब के लिए खेलने वाली आखिरी दो खिलाड़ी होंगी। रॉड लेवर एरिना के ऊपर छत है, लेकिन नंबर 1 आर्यना सबालेंका […]

लखनऊ, 30 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को अधिक तेज, सरल और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब विभागीय मंत्री स्तर पर 50 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी जा सकेगी। मुख्यमंत्री […]

कानपुर 30 जनवरी (वार्ता) भारत भ्रमण पर निकली टी20 विश्वकप की चमचमाती ट्राफी शनिवार को भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के कानपुर स्थित स्कूल केडीएमए पहुंचेगी हालांकि इस अवसर पर खुद कुलदीप और उनके कोच कपिल पांडे के अलावा उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के पदाधिकारियों की कमी […]

नई दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट शुक्रवार सुबह फिर से चालू हो गया, जिससे उनके 274 मिलियन फॉलोअर्स के बीच घंटों से चल रही उलझन और अटकलों का अंत हो गया, क्योंकि प्रोफ़ाइल रात भर रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। कोहली […]

लखनऊ, 30 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में छिटपुट वर्षा और ओलावृष्टि ने ठंड में इजाफा किया है जबकि बेमौसम वर्षा से सरसों और आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी ह। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश के कारण […]

रायपुर,30 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा न्यायालय परिसर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का […]

हरिद्वार, 30 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार मार्ग पर जगजीतपुर से लक्सर की ओर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े डंपर से पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप […]

अगरतला, 30 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के मामले में वांछित अनवर हुसैन की तलाश में त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में देर रात तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनआईए की एक विशेष टीम ने बिशालगढ़ थाना पुलिस की मदद से […]

नियामी, 29 जनवरी (वार्ता) दक्षिण अफ्रीकी देश नाइजर के रक्षा-सुरक्षा बल (एफडीएस) ने राजधानी नियामी के डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को हुए हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में कम से कम 20 हमलावरों को मार गिराया और 11 अन्य को गिरफ्तार कर लिया। नाइजर के रक्षा मंत्रालय […]