भोपाल, 13 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज की पुण्य भूमि पर विश्व के सबसे विशाल समागम ‘महाकुम्भ’ के शुभारंभ और कुम्भ में पधारे समस्त श्रद्धालुओं को प्रथम अमृत स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. यादव ने कहा […]

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पार्टी को बदनाम करने की साज़िश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने रोहिंग्या को दिल्ली के बक्करवाला में बसाया है। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज कहा […]

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी जारी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में मूंगफली तेल सस्ता हो गया जबकि अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में […]

इंदौर, 13 जनवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी नरम होकर बिकी। आज चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2970 डालर व चांदी 3671 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है। सोना 79750 […]

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति स्थिर लेकिन संवेदनशील बनी हुई है और वहां तैनात सैनिकों की संख्या में अभी कमी नहीं की जायेगी। सेना प्रमुख ने सेना दिवस से पहले […]

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) भारतीय रेलवे ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए विशेष गाड़ियों के सुचारु संचालन के लिए समर्पित मालवहन गलियारे (डीएफसी) का भी अधिकतम इस्तेमाल करने की योजना बनायी है। सूत्रों के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे में दादरी से मुगलसराय के बीच मुख्य ट्रंक लाइन पर […]

टोक्यो, 13 जनवरी (वार्ता) जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और कोमिटो पार्टी का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वर्ष 2018 के बाद पहली जापान-चीन रूलिंग पार्टी एक्सचेंज काउंसिल की बैठक के लिए बीजिंग गया है। जापानी प्रसारक एनएचके ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनएचके ने बताया कि एलडीपी महासचिव […]

वाशिंगटन, 13 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के उद्यमी एलन मस्क ने संदेह जताया है कि कैलिफोर्निया के जगंलों में लगी भीषण आग जलवायु परिवर्तन के कारण लगी है। उन्होंने इसकी तुलना टेक्सास की स्थिति से की। श्री मस्क ने ‘एक्स’ पर कहा “ अगर जलवायु परिवर्तन का स्पष्टीकरण सही होता, तो […]

मेलबर्न, 13 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के पहले दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी स्टेफोनोस सितसिपास को हराकर टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। आज यहां […]

मेलबर्न, 13 जनवरी (वार्ता) अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने आत्मविश्वास के साथ शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल के पहले दौर में हमवतन सोफिया केनिन को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली हैं। आज यहां रॉड लेवर एरिना में […]