कोलकाता, (वार्ता) कोलकाता में मंगलवार दोपहर शहर के पार्क सर्कस स्थित बंगलादेश उप उच्चायोग कार्यालय के पास बेकबागान में हिंदू जागरण मंच (एचजेएम) के प्रदर्शनकारियों के मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। ये प्रदर्शनकारी बंगलादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या करने की निंदा कर रहे थे। […]
चंडीगढ़, 23 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जगद्गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती समस्त मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका संपूर्ण जीवन मानव सेवा, धर्म, त्याग और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। श्री सैनी कैथल जिले के […]
रायपुर, 23 दिसंबर (वार्ता) हिंदी साहित्य के प्रख्यात रचनाकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल का मंगलवार को रायपुर एम्स में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। श्री शुक्ल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें दो दिसंबर को […]
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ दिल्ली (डीपीएसए) 27 दिसंबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, लोधी रोड में दिल्ली राज्य पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025–26 का आयोजन करने जा रहा है। प्रतियोगिता में तीसरी सीनियर, दूसरी जूनियर और सब-जूनियर श्रेणियों के मुकाबले होंगे। पैरालंपिक कमेटी […]
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) पूरे भारत से 127 से अधिक टीमें दूसरे संस्करण की हरीश शर्मा 3×3 ऑल इंडिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) में खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करने के आवेदन दे चुकी हैं, जो 27-28 दिसंबर को केडी जाधव इंडोर हॉल, इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली […]
विशाखापत्तनम 23 दिसंबर (वार्ता) वैष्णवी शर्मा और श्रीचारणी (दो-दो विकेट) के साथ क्षेत्ररक्षकों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को नौ विकेट पर 128 के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी […]
मुंबई, 23 दिसंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक दिसंबर-जनवरी में सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद और डॉलर/रुपया स्वैप के जरिये बैंकिंग तंत्र में लगभग 2,89,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी सुनिश्चित करेगा। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को बताया कि वह चार बराबर किस्तों में 2,00,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदेगा। इसके […]
मुंबई, 23 दिसंबर (वार्ता) रिजर्व बैंक नये साल पर दिसंबर के अंत में और जनवरी में सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद और डॉलर रुपया स्वैप के जरिये बैंकिंग तंत्र में लगभग 2,89,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी प्रदान करेगा। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को बताया कि वह चार किस्तों में 2,00,000 […]
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (वार्ता) आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न में गड़बड़ी पाये जाने के बावजूद कार्रवाई के बदले उसमें स्वयं सुधार का एक मौका देते हुए ऐसे करदाताओं से 31 दिसंबर तक संशोधित रिटर्न भरने की अपील की है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति […]
नयी दिल्ली, 23 दिसम्बर (वार्ता) खनन और खनिज प्रसंस्करण क्षेत्र के दिग्गज कंपनी समूह वेदांता ने मंगलवार को ‘किसान दिवस’ पर कहा कि वर्ष 2024-25 में उसकी ग्रामीण विकास पहलों से करीब 50,000 किसानों को लाभ हुआ है। समूह की ओर से किसान दिवस के उपलक्ष्य में जारी एक बयान […]