इंदौर: शहर के उद्योग और राजनीति जगत को झकझोर देने वाला दर्दनाक हादसा गुरुवार की सुबह सामने आया. महिंद्रा कार शोरूम के संचालक और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर में लगी आग में दम घुटने से मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर हैं. हादसे […]

ग्वालियर: ग्वालियर में आज गुरुवार को भाईदूज का त्योहार मनाया जा रहा है। घर-घर में दूज की पूजा के बाद बहनें भाइयों के माथे पर मंगल टीका कर रही हैं। केन्द्रीय जेल ग्वालियर में भी भाई दूज के त्योहार के लिए अंचल भर से बहनें जुटी हैं । जेल के […]

सागर: 22 अक्टूबर की रात जब भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या दीपों के महासमुद्र से जगमगा रही थी, तभी सागर की समर्थ लोक कला संस्था ने अपनी पारंपरिक बुंदेली बधाई लोक नृत्य प्रस्तुति से समां बाँध दिया। मुख्य मंच पर पारंपरिक बुंदेली परिधान, रंगीन पगड़ियों और लोक वाद्यों की धुन […]

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत नवनिवेश कॉलोनी गंगानगर में पटाखों की आवाज से हार्ट-पैरालायसिस पेसेंट घबराकर गिर गया, परिवार ने विरोध किया तो पटाखे फोडऩे वालों ने वृद्ध की बहू को धक्का देकर गिरा दिया और धमकाने लगे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक […]

रीवा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि किसानों और गौवंश की उन्नति से ही प्रदेश व देश समृद्धशाली होगा. गोवर्धन पूजा व गौपूजन हमारी सनातन संस्कृति है जो प्रकृति से जुड़े रहने की सीख देती है.उप मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग गौशाला व बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में आयोजित गोवर्धन […]

रीवा: सिटी कोतवाली थाना अन्तर्गत धोखाधड़ी के मामले में माता-पिता और बेटे को गिरफ्तार किया गया है. बंशीधर वाधवानी और गंगा बुखानी दोनो निवासी रानी तालाब द्वारा शिकायत की गई थी कि जमीन विक्रेता राजकुमारी बाधवानी अपने पति सुरेश बाधवानी एवं बेटे अमन बाधवानी के साथ मिलकर मकान सहित जमीन […]

ग्वालियर: जमीन हड़पने की नीयत से भाभी ने अपने देवर को जाल में फंसा लिया। उसने अपनी सहेली से देवर की दोस्ती कराई और एकांत मुलाकात के बहाने बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो डिलीट करने के बदले 10 लाख रुपये और तीन एकड़ जमीन की मांग […]

ग्वालियर: रेल विभाग को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ग्वालियर और कमर्शियल कंट्रोल से प्राप्त सूचना के आधार पर सीटीआई ग्वालियर एवं आरपीएफ स्टाफ द्वारा झेलम एक्सप्रेस के जनरल व दिव्यांग कोच में संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान एक व्यक्ति झांसी से ग्वालियर तक बिना टिकट यात्रा करते हुए खुद […]

सतना : शहर के प्रियदर्शिनी नगर उतैली क्षेत्र में पिछले 3 दिनों से आतंक का पर्याय बने रहे लाल मुंह के बंदर को आखिरकार बुधवार को पकड़ लिया गया. वन विभाग की टीम द्वारा रखे गए पिंजरे में कैद होते ही उसे रेस्क्यू कर जंगल की ओर ले जाया गया. […]

सतना : पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही बादलों के मंडराने के बाद बुधवार को सतना और मैहर में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिली. मौसम के बदले इस मिजाज को देखते हुए उन किसानों की बेचैनी बढ़ गई जिनकी धान की फसल खेतों में […]